30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026

36 रन लुटाने के बाद सैम करन ने दिखाई काबिलियत, हैट्रिक से इंग्लैंड को जीहैट्रिक लेकर इंग्लैंड को दिलाई जीत

नई दिल्ली : पल्लेकेले में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में सैम करन ने श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड को डकवर्थ लुईस स्ट्रेन (DLS) नियम के तहत 11 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। शुरुआती स्पेल में जमकर रन लुटाने के बावजूद करन ने शानदार वापसी की और हैट्रिक लेकर मैच का रुख पलट दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे सैम करन को टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम में भी चुना गया है। वह टी20 इंटरनेशनल में हैट्रिक लेने वाले इंग्लैंड के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने, उनसे पहले यह कारनामा क्रिस जॉर्डन ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में अमेरिका के खिलाफ किया था।

बारिश के कारण देरी से शुरू हुए मैच को 17-17 ओवर का कर दिया गया था। करन ने अपने पहले स्पेल में पहला और सातवां ओवर फेंका। उन्होंने पहले ओवर में 16 रन दिए और फिर सातवें ओवर में कुसल मेंडिस ने 20 रन बनाए। करन 16वें में गेंदबाजी के लिए लौटे तब श्रीलंका का स्कोर 125/6 था। स्पिनर आदिल राशिद और लियाम डॉसन ने शानदार गेंदबाजी की। मेजबान टीम के अच्छा स्कोर बनाने की उम्मीदें दासुन शनाका और वानिंदु हसरंगा पर टिकी थीं।

सैम करन ने झटकी हैट्रिक

करन ने ओवर की चौथी गेंद पर शनाका को मिडऑफ पर कैच आउट करवा दिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर महेश तीक्ष्णा लॉन्ग ऑन पर कैच आउट हो गए। फिर करन ने मतीशा पथिराना को बोल्ड करके ओवर और हैट्रिक पूरी की। हसरंगा अगले ओवर की दूसरी गेंद पर जेमी ओवरटन का शिकार हो गए और श्रीलंका की टीम 16.2 ओवर में सिर्फ 133 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

इंग्लैंड ने 11 रन से दर्ज की जीत

इसके बाद फिल साल्ट और जोस बटलर ने महज 17 गेंदों में 36 रनों की तेज़ ओपनिंग साझेदारी की। साल्ट अंत तक क्रीज पर टिके रहे और मैच के आखिरी ओवर में 35 गेंदों पर 46 रन बनाकर शनाका का शिकार हुए। उसी ओवर के अंत में बारिश ने फिर से खेल में खलल डाल दिया। उस समय इंग्लैंड को 12 गेंदों में जीत के लिए सिर्फ 10 रन की जरूरत थी, लेकिन इसके बाद खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका। डकवर्थ लुईस स्ट्रेन (DLS) नियम के तहत इंग्लैंड 11 रन से आगे था और उसे विजेता घोषित कर दिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

15,780FansLike
2,290FollowersFollow
5,445SubscribersSubscribe

Latest Articles