IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी से लेकर एमएस धोनी तक – 5 सबसे युवा और उम्रदराज खिलाड़ी

0

नई दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें एडिशन की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है। इस बार कई युवा सितारे इस टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखा नजर आ सकते हैं। हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के कई खिलाड़ी भी IPL 2026 में चमक बिखेरने को तैयार हैं। इनमें दो बड़े नाम हैं आयुष मेहरा और वैभव सूर्यवंशी। वहीं, दिग्गज को भी नहीं देखा जा सकता। एमएस धोनी, रोहित शर्मा और कई अन्य अनुभवी खिलाड़ी अभी भी इस लीग का हिस्सा बने हुए हैं। इसी कड़ी में, आइए जानते हैं कि आने वाले एडिशन में सबसे युवा और सबसे बुजुर्ग खिलाड़ी कौन होंगे। इससे पहले यह भी बता दें कि इस बार मुकाबला युवा बनाम दिग्गज का रोमांचक दृश्य भी देखने को मिल सकता है।

आईपीएल 2026 के 5 सबसे युवा खिलाड़ी

1- वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। वह टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक एक दिन पहले ही 15 साल के हो जाएंगे। राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना पहला मैच 30 मार्च को खेलेगी, यानी उस समय वैभव 15 साल और 2 दिन के पूरे हो चुके होंगे। इसके बावजूद वह इस बार लीग के सबसे युवा खिलाड़ी बने रहेंगे।

2- आयुष म्हात्रे
आयुष मेहरा, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन टीम के कप्तान हैं, का जन्म 16 जुलाई 2007 को हुआ था। उनकी उम्र अभी केवल 18 साल है। वह चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं और आईपीएल 2026 में खेलेंगे। चेन्नई अपना पहला मैच 30 मार्च को खेलेगी, यानी आयुष इस सीजन में 18 साल, 8 महीने और 14 दिन की उम्र में मैदान पर उतरेंगे।

3- साहिल पारख
साहिल पारिख को आईपीएल 2026 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था। दिल्ली की टीम अपना पहला मैच 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने उतरेगी। उस दिन साहिल की उम्र 18 साल 9 महीने और 25 दिन होगी। वह इस सीजन के तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी होंगे।

4- सात्विक देसवाल
सात्विक देसवाल बाएं हाथ के स्पिनर हैं। उन्हें RCB ने 30 लाख INR के बेस प्राइस पर IPL 2026 के लिए खरीदा था। RCB का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा, और उस दिन सात्विक की उम्र 19 साल और 4 दिन पूरी हो चुकी होगी। उनका जन्म 23 मार्च 2007 को हुआ था।

5- विहान मल्होत्रा
विहान मल्होत्रा, जो अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के स्टार खिलाड़ी और शानदार ऑलराउंडर हैं, को RCB ने 30 लाख रुपये में खरीदा था। वह इस लीग के पांचवें सबसे युवा खिलाड़ी होंगे। उनका जन्म 1 जनवरी 2007 को हुआ था, और आने वाले सीजन की शुरुआत में 28 मार्च को उनकी उम्र 19 साल, 2 महीने और 26 दिन हो चुकी होगी।

ये हैं आईपीएल 2026 के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

1- महेंद्र सिंह धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स ही नहीं आईपीएल के भी धोनी मौजूदा समय में सबसे सीनियर खिलाड़ी हैं। वह पहले सीजन से ही इस लीग का हिस्सा हैं। धोनी मौजूदा सीजन सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी हैं। उनकी उम्र 30 मार्च 2026 को (सीएसके के पहले मैच के दिन) 44 साल 8 महीने और 23 दिन होगी।

2- रोहित शर्मा
रोहित शर्मा भी उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जो आईपीएल के पहले सीजन से अभी तक खेल रहे हैं। आगामी सीजन में वह मुंबई इंडियंस के लिए कमाल करते दिखेंगे। मुंबई का पहला मैच 29 मार्च को होगा। आईपीएल 2026 में वह दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। उनकी उम्र मुंबई इंडियंस के पहले मुकाबले के दिन 38 साल 10 महीने और 29 दिन होगी।

3- अजिंक्य रहाणे
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और आईपीएल के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक अजिंक्य रहाणे इस सीजन के तीसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। रहाणे के नेतृत्व में इस सीजन केकेआर की टीम 29 मार्च से अपना अभियान शुरू करेगी। इस दिन रहाणे की उम्र 37 साल 9 महीने और 23 दिन होगी।

4- इशांत शर्मा
इशांत शर्मा भी आईपीएल के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। इस बार वह गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा हैं। गुजरात का पहला मैच 31 मार्च को पंजाब किंग्स के साथ होगा। पंजाब के खिलाफ मैच के दिन इशांत की उम्र होगी 37 साल 6 महीने और 29 दिन। वह इस लीग के 19वें संस्करण के चौथे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे।

5- विराट कोहली
विराट कोहली भी एमएस धोनी और रोहित शर्मा के साथ पहले सीजन से ही आईपीएल का हिस्सा रहे हैं। आईपीएल 2026 में वह एक बार फिर आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन करने को तैयार हैं। आरसीबी का पहला मैच 28 मार्च 2026 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा। इस मैच के दिन विराट कोहली की उम्र 37 साल, 4 महीने और 23 दिन होगी। वह आईपीएल 2026 के पांचवें सबसे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here