अलीगढ़ : राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय अलीगढ़ में 11-15 मार्च तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी आर्म-रेसलिंग चैंपियनशिप एलएनसीटी विश्वविद्यालय के बीपीईएस प्रथम वर्ष के छात्र हिमांशु घुसर ने 55 kg वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण पदक जीते हिमांशु ने राइट-हैंड फ़ाइनल में मिज़ोरम विश्वविद्यालय, (आइज़ॉल )को हराकर स्वर्ण और लेफ़्ट-हैंड फ़ाइनल में केरल विश्वविद्यालय, (कालिकट) को पराजित कर दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम कर हिमांशु ने प्रदेश एवं विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया इस वर्ग में हिमांशु प्रदेश के प्रथम वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं
हिमांशु की इस दोहरी स्वर्णिम उपलब्धि पर एलएनसीटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जय नारायण चौकसे, डॉ. अनुपम चौकसे (कुलाधिपति, जेएनसीटी प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी), प्रो. डॉ. एन.के. थापक (वाइस चांसलर), डॉ. अजीत सोनी (रजिस्ट्रार), डॉ अशोक कुमार राय डायरेक्टर
एडमिनिस्ट्रेशन,आकाश दुबे (आईटी हेड), डॉ. रमेश शुक्ला (असिस्टेंट रजिस्ट्रार), पंकज कुमार जैन (डायरेक्टर एलएनसीटी), डॉ पी.एस. दारा सिंह,मुकेश त्रिपाठी ,महेश सिंधिया ने हिमांशु के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएँ दीं।


