नई दिल्ली : कतर की राजधानी दोहा में 14 नवंबर से एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का आगाज होगा। इस टूर्नामेंट में एशिया के कुल आठ देश हिस्सा लेंगे, और सभी देश अपनी जूनियर टीमों के साथ उतरेंगे। हाल ही में इंडिया ए स्क्वाड का भी ऐलान किया गया था। टीम इंडिया इस प्रतियोगिता में जितेश शर्मा की कप्तानी में खेलती नजर आएगी। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्या, अभिषेक पोरेल, नेहाल वढेरा जैसे कई युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी इसमें शामिल होंगे। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है।
एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के लिए आठ टीमें दो ग्रुपों में बांटी गई हैं, प्रत्येक में चार-चार टीमें। ग्रुप ए में अफगानिस्तान ए, बांग्लादेश ए, हांगकांग और श्रीलंका ए शामिल हैं। जबकि ग्रुप बी में इंडिया ए, ओमान, पाकिस्तान शाहीन्स और यूएई की टीमें हैं। इस टूर्नामेंट में दोनों ग्रुप की टीमें आपस में एक-एक मुकाबला खेलेंगी। इसके बाद, प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी। अंत में, सेमीफाइनल की दोनों विजेता टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच टकराव कब होगा?
एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। एक दिन में दो-दो मैच होंगे। जबकि फाइनल 23 नवंबर को खेला जाएगा। भारत ए और पाकिस्तान शाहीन्स की भिड़ंत इस टूर्नामेंट की हाईवोल्टेज जंग होगी। गौरतलब है कि पिछले एमर्जिंग एशिया कप में भी रियान पराग की कप्तानी में उतरी भारतीय टीम का जब पाकिस्तान से मुकाबला हुआ था तो काफी गहमागहमी दिखी थी। इस बार 16 नवंबर को दोनों टीमों का आमना-सामना होगा। इस मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगी।
देखें टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल
- पहला मैच- ओमान बनाम पाकिस्तान शाहीन्स, 14 नवंबर (दोपहर 12 बजे IST)
- दूसरा मैच- इंडिया ए बनाम यूएई, 14 नवंबर (शाम 5 बजे IST)
- तीसरा मैच- बांग्लादेश ए बनाम हांगकांग, 15 नवंबर (दोपहर 12 बजे IST)
- चौथा मैच- अफगानिस्तान ए बनाम श्रीलंका ए, 15 नवंबर (शाम 5 बजे IST)
- पांचवां मैच- ओमान बनाम यूएई, 16 नवंबर (दोपहर 3 बजे IST)
- छठा मैच- इंडिया ए बनाम पाकिस्तान शाहीन्स, 16 नवंबर (रात 8 बजे IST)
- सातवां मैच- हांगकांग बनाम श्रीलंका ए, 17 नवंबर (दोपहर 3 बजे IST)
- आठवां मैच- अफगानिस्तान ए बनाम बांग्लादेश ए, 17 नवंबर (रात 8 बजे IST)
- 9वां मैच- पाकिस्तान शाहीन्स बनाम यूएई, 18 नवंबर (दोपहर 3 बजे IST)
- 10वां मैच- इंडिया ए बनाम ओमान, 18 नवंबर (रात 8 बजे IST)
- 11वां मैच- अफगानिस्तान ए बनाम हांगकांग, 19 नवंबर (दोपहर 3 बजे IST)
- 12वां मैच- बांग्लादेश ए बनाम श्रीलंका ए, 19 नवंबर (रात 8 बजे IST)
- सेमीफाइनल 1, 21 नवंबर (दोपहर 3 बजे IST)
- सेमीफाइनल 2, 21 नवंबर (रात 8 बजे IST)
- फाइनल, 23 नवंबर (रात 8 बजे IST)
इंडिया ए टीम का स्क्वाड
प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, नमन धीर (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, जितेश शर्मा (कप्तान) (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, विजय कुमार वैश्य, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुयश शर्मा।
स्टैंडबाय: गुरनूर सिंह बरार, कुमार कुशाग्र, तनुश कोटियन, समीर रिजवी, शेख रशीद।


