ISL विवाद को सुलझाने के लिए AIFF ने बुलाई बैठक, कानूनी सलाहकार रहेंगे मौजूद

0

नई दिल्ली: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को आईएसएल के आगामी सत्र को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच क्लबों की चिंताओं पर चर्चा के लिए कदम उठाया। महासंघ ने खेल की सर्वोच्च संस्था और आईएसएल क्लबों के कानूनी सलाहकारों को बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया है, ताकि शीर्ष स्तरीय लीग से जुड़े मुद्दों और संभावित समाधान पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जा सके।

पिछले सप्ताह 11 इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) क्लबों ने एआईएफएफ से आग्रह किया था कि वह आईएसएल के भविष्य को लेकर अनिश्चितता से उत्पन्न भारतीय फुटबॉल की ‘वर्तमान स्थिति’ को तत्काल उच्चतम न्यायालय के ध्यान में लाए जिसके समक्ष राष्ट्रीय महासंघ के संविधान से संबंधित एक मामला लंबित है। आईएसएल क्लबों ने एक पत्र में कहा कि अगर एआईएफएफ उनके अनुरोध पर कार्रवाई नहीं करता है तो उनके पास स्वतंत्र रूप से न्यायिक सहायता लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।

राष्ट्रीय महासंघ ने अब जवाब दिया है। एआईएफएफ ने ट्वीट किया, ‘एआईएफएफ को शुक्रवार आठ अगस्त 2025 की शाम को 11 इंडियन सुपर लीग क्लबों से एक पत्र मिला जिसमें सामूहिक रूप से उच्चतम न्यायालय को आईएसएल से जुड़ी मौजूदा अनिश्चितता से अवगत कराने का अनुरोध किया गया था।’ उन्होंने कहा, ’13 अगस्त को एआईएफएफ ने जवाब दिया और अनुरोध किया कि क्लबों और महासंघ के कानूनी सलाहकार इस मामले पर चर्चा करने और आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेने के लिए मिलें।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here