अजिंक्य रहाणे की नई पारी शुरू, IND vs SL टेस्ट सीरीज में पहली बार करेंगे कमेंट्री

0

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट में करीब 18 साल के लंबे सफर के बाद अजिंक्य रहाणे अब नई भूमिका में नजर आएंगे। पूर्व भारतीय कप्तान ने क्रिकेट के मैदान से विदाई लेने के बाद कमेंट्री की दुनिया में कदम रखा है। 15 से 27 अगस्त तक होने वाले भारत के श्रीलंका दौरे पर रहाणे पहली बार टेस्ट कमेंट्री करते दिखाई देंगे। दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान वह अपने लंबे अनुभव के जरिए खेल के अहम पहलुओं, रणनीतियों और खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करते नजर आएंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अजिंक्य रहाणे को भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के कमेंट्री पैनल में शामिल किया गया है। टेस्ट क्रिकेट की उनकी गहरी समझ और मैदान पर लंबे अनुभव से प्रशंसकों को मैच के अहम पलों, रणनीतियों और खिलाड़ियों के फैसलों को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी। अजिंक्य रहाणे ने हाल ही अपने शानदार खेल करियर को अलविदा कहा है। 37 वर्षीय अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट मैच में 38.46 के औसत से पांच हजार सत्ततर रन बनाए। इसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक भी शामिल हैं। अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में भारत ने 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शृंखला जीती (एडिलेड टेस्ट में 36 रन पर ऑलआउट होने के बाद) थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अजिंक्य रहाणे की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘मैं भारत के श्रीलंका दौरे पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव के साथ टेस्ट कमेंट्री में अपना पहला कदम रखने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। टेस्ट क्रिकेट हमारे खेल का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित प्रारूप है। इस प्रारूप में इतने वर्षों तक भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद अब इस खेल को एक अलग दृष्टिकोण से देखने और समझाने का मौका मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।’’

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वह अपने अनुभव को प्रशंसकों के साथ साझा करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश खेल की बारीकियों को आसान तरीके से समझाने के साथ-साथ टेस्ट मैच के अहम फैसलों, रणनीतियों और महत्वपूर्ण पलों पर दर्शकों को बेहतर जानकारी देने की होगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रहाणे ने कहा कि वह कमेंट्री के जरिए प्रशंसकों के मैच देखने के अनुभव को और बेहतर बनाना चाहते हैं, ताकि वे मैदान पर होने वाली गतिविधियों को अधिक गहराई से समझ सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here