2026 में T20 का तूफानी शेड्यूल, टीम इंडिया के 19 मैच बाकी; अफगानिस्तान और श्रीलंका से मुकाबला

0

नई दिल्ली : भारतीय टीम ने इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। एक ओर टीम इंडिया ने जून में 2026 टी20 विश्व कप जीतकर लगातार दूसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया, वहीं इसके बाद चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाकर नई टीम तैयार करने की दिशा में बड़ा बदलाव किया। इसी दौर में वैभव सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा, जबकि संजू सैमसन को टीम से बाहर किए जाने पर भी चर्चा हुई। अब 2026 में टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम के सामने अगली बड़ी चुनौती एशियाई खेल हैं, जिनका आयोजन जापान में होना है।

टीम इंडिया का मिशन टी20 इंटरनेशनल पूरे साल जारी रहने वाला है। भारतीय टीम इस साल के तकरीबन बचे हुए साढ़े चार महीने में अभी 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले और खेल सकती है। इसमें से 17 मुकाबले भारत को हर हाल में खेलने हैं। अगर एशियाई खेलों के क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल में टीम इंडिया जीती तो 19 टी20 इंटरनेशनल इस साल में और खेलेगी।

भारत की अगली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज अफगानिस्तान के खिलाफ होगी, जिसका कार्यक्रम घोषित हो चुका है। इसके बाद टीम इंडिया साल के अंत में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलेगी। इस बीच भारत को न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी पांच-पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। यानी 2026 में भारतीय टीम के लिए टी20 क्रिकेट का अभियान अभी लंबा चलने वाला है। आइए जानते हैं इस साल टीम इंडिया के बचे हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों का पूरा शेड्यूल।

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज (सितंबर 2026)

पहला टी20: 13 सितंबर 2026, नई दिल्ली (शाम 7 बजे IST)
दूसरा टी20: 15 सितंबर 2026, नई दिल्ली (शाम 7 बजे IST)
तीसरा टी20: 17 सितंबर 2026, नई दिल्ली (शाम 7 बजे IST)

एशियाई खेलों में टीम इंडिया का दमखम, सितंबर-अक्टूबर में होगा मुकाबला

एशियन गेम्स 2026 में पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा। 24 सितंबर से टूर्नामेंट का पहला राउंड शुरू होगा, हालांकि भारतीय टीम इस चरण में हिस्सा नहीं लेगी। टीम इंडिया सीधे क्वार्टरफाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। यहां जीत हासिल करने पर भारतीय टीम सेमीफाइनल और फिर फाइनल में पहुंचेगी, जिसका आयोजन 3 अक्टूबर को होगा। यानी खिताब जीतने की स्थिति में टीम इंडिया एशियन गेम्स में अधिकतम तीन मुकाबले खेलेगी।

भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज (अक्टूबर 2026)

पहला टी20: 6 अक्टूबर 2026, लखनऊ (शाम 7 बजे IST)
दूसरा टी20: 9 अक्टूबर 2026, रांची (शाम 7 बजे IST)
तीसरा टी20: 11 अक्टूबर 2026, इंदौर (शाम 7 बजे IST)
चौथा टी20: 14 अक्टूबर 2026, हैदराबाद (शाम 7 बजे IST)
पांचवां टी20: 17 अक्टूबर 2026, बेंगलुरु (शाम 7 बजे IST)

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज (अक्टूबर-नवंबर 2026)

पहला टी20: 22 अक्टूबर 2026, क्राइस्टचर्च (दोपहर 12.30 बजे IST)
दूसरा टी20: 24 अक्टूबर 2026, क्राइस्टचर्च (दोपहर 12.30 बजे IST)
तीसरा टी20: 27 अक्टूबर 2026, वेलिंगटन (दोपहर 12.30 बजे IST)
चौथा टी20: 30 अक्टूबर 2026, ऑकलैंड (दोपहर 12.30 बजे IST)
पांचवां टी20: 1 नवंबर 2026, हैमिल्टन (दोपहर 12.30 बजे IST)

भारत बनाम श्रीलंका टी20 सीरीज (दिसंबर 2026)

पहला टी20: 22 दिसंबर 2026, राजकोट (शाम 7 बजे IST)
दूसरा टी20: 24 दिसंबर 2026, कटक (शाम 7 बजे IST)
तीसरा टी20: 27 दिसंबर 2026, पुणे (शाम 7 बजे IST)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here