अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल की पलक परमार का राष्ट्रीय शालेय कुश्ती के लिए चयन

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। उज्जैन के क्षीरसागर स्टेडियम में 23 से 27 अक्टूबर 2025 तक आयोजित 69वीं राज्य स्तरीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता में अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल की छात्रा पलक परमार ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने बालिका वर्ग अंडर-14 के 35 किलो ग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।इस जीत के साथ पलक ने वर्ष 2025-26 की राष्ट्रीय शालेय कुश्ती प्रतियोगिता (दिल्ली) में मध्य प्रदेश टीम में स्थान पक्का किया। पलक की इस उपलब्धि पर उनके माता-पिता और अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल परिवार को भोपाल ज़िला कुश्ती संघ ने बधाई दी है। संघ ने कहा कि पलक परमार जैसी प्रतिभाएं राज्य में बालिका कुश्ती को नई दिशा दे रही हैं और उनका प्रदर्शन आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here