अकीरा क्रिकेट अकादमी की 6 विकेट से जीत, उत्सव मैन ऑफ द मैच

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। विश्वास सारंग क्रिकेट अकादमी की सारंग लीग बीडीसीए अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में  ग्रेड-ए का पहला मुकाबला रेलवे गर्वित क्रिकेट अकादमी और अकीरा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। रेलवे गर्वित ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रन बनाए। टीम की ओर से राजवीर ने 44 और हिमांक ने 31 रन जोड़े। अकीरा के उत्सव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके।लक्ष्य का पीछा करने उतरी अकीरा क्रिकेट अकादमी ने संयमित शुरुआत के साथ खेलते हुए 4 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। अभिराज ने 67 रन की दमदार पारी खेली, जबकि प्रियांशु ने 43 रन का योगदान दिया। हर्षिव दांगी ने 2 विकेट लिए।उत्सव को गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here