भोपाल। 21 से 27 मार्च 2025 तक ऑल इण्डिया इंटर यूनीवर्सिटी रोइंग चैम्पियनशिप 2025का आयोजन चण्डीगढ में किया गया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश रोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 4 स्वर्ण और 5 कांस्य सहित 9 पदक अर्जित किये।
रोइंग चैम्पियनशिप 2025में म.प्र. रोइंग अकादमी खिलाड़ियों द्वारा अर्जित पदकों की जानकारी इस प्रकार हैः-
1. मेन्स कॉक्सलेस 4 2000मी. में बंटी सेंधव, राघब सरन, प्रयश, धीरज वर्मा ने जीता 1 स्वर्ण पदक।
2. डबल कॉक्सलेस स्कल 2000मी. इवेन्ट में अर्जुन गुर्जर, वेदांश तहरिया ने जीता 1 स्वर्ण।
3. डबल स्कल्स 2000मी. इवेन्ट में हरिओम ठाकुर, अमन सिंह की जोड़ी ने 1 स्वर्ण जीता।
4.ओपन मेन्स क्वार्टरपुल स्क्ल्स 2000मी.इवेन्ट में अमन सिंह,वेदांश तहरिया, अरविंद गुर्जर और हरिओम ठाकुर की टीम ने 1 स्वर्ण पदक जीता।
5. ओपन मेन्स कॉक्सलेस -4 2000मी. इवेन्ट में गोपाला वर्मा, अक्षय यादव, भागीरथ कुशवाह और उदय प्रताप सिंह ने 01 कांस्य पदक जीता।
6. ओपन मेन सिंगल स्कल्स 500 मी. इवेन्ट में आदित्या सिंह ने कांस्य पदक जीता।
7. मेन सिंगल स्कल्स 500 मी. इवेन्ट में अमन सिंह ने कांस्य पदक जीता।
8. मेन्स डबल्स स्कल्स 500मी. इवेन्ट में हरिओम ठाकुर और अमन सिंह ने कांस्य पदक जीता।
9. ओपन मेन्स कॉक्सलेस -4 500 मी. इवेन्ट में गोपाला वर्मा, अक्षय यादव, भागीरथ कुशवाह और उदय प्रताप सिंह ने 1 कांस्य पदक जीता।