All India Karate: मध्यप्रदेश 17 पदक जीतकर जूनियर और सीनियर वर्ग में बना ओवर आल चैम्पियन

0

भोपाल: 08 से 12 मई 2024 तक ऑल इण्डिया कैडेट, जूनियर, अन्डर -21 और सीनियर वर्ग कराते चैम्पियनशिप 2024 का आयोजन देहरादून (उत्तराखंड) में किया गया। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने 09 स्वर्ण 02 रजत और 06 कांस्य सहित कुल 17 पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश ओवर ऑल चैम्पियन रहा। उत्तराखंड 05 स्वर्ण, 03 रजत और 04 कांस्य पदको के साथ दूसरे स्थान पर और हरियाणा 05 स्वर्ण, 02 रजत और 07 कांस्य पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा । प्रतियोगिता मे देश भर की 25 टीमों ने प्रतिभागिता की थी।

मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के पदकों का विस्तृत विवरण:-

क्र. खिलाड़ी का नाम भारवर्ग / इवेन्ट पदक

1 अनुज गोस्वामी अन्डर- 21 व्यक्तिगत -55 किग्रा. भारवर्ग 01 स्वर्ण

2 राजवीर सिंह व्यक्तिगत जूनियर -55 किग्रा भारवर्ग 01 स्वर्ण

3 कु. धड़कन शाह व्यक्तिगत जूनियर -53 किग्रा भारवर्ग 01 स्वर्ण

4 कु. गार्गी अंडर-21 वर्ष -68 किग्रा भारवर्ग 01 स्वर्ण

5 अनुज गोस्वामी , आयुष सोंधिया सीनियर पुरूष वर्ग टीम कुमिते स्पर्धा 01 स्वर्ण

6 तृप्ति पाल अन्डर-21 वर्ष -45 किग्रा भारवर्ग 01 स्वर्ण

7 कु. दीक्षा राजोरिया सीनियर $68 किग्रा. भारवर्ग, अन्डर-

21 के व्यक्तिगत $68 किग्रा. 02 स्वर्ण

8 कु. निधि नान्हेट सीनियर -50 किग्रा. भारवर्ग 01 स्वर्ण

9 गौरव सिंधिया पुरूष सीनियर -67 किग्रा. भारवर्ग 01 रजत

10 वैशाली रजक, गार्गी सिंह परिहार और कु. दीक्षा राजोरिया सीनियर महिला टीम कुमीते 01 रजत

11 कु. कल्याणी कोडोपे जूनियर -59 किग्रा भारवर्ग 01 कांस्य

12 शिवम झारिया सीनियर -55 किग्रा. भारवर्ग 01 कांस्य

13 कु. विशाखा सिंह अन्डर-21 वर्ष -50 किग्रा भारवर्ग 01 कांस्य

14 राजेन्द्र जयसवाल अन्डर-21 वर्ष -67 किग्रा भारवर्ग 01 कांस्य

15 विशाल राय सीनियर -75 किग्रा भारवर्ग 01 कांस्य

16 अनुज सेंगर कैडेट -57 किग्रा भारवर्ग 01 कांस्य।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की टीम सीनियर वर्ग में वर्ष 2018 में ओवर आल चैम्पियन बनी थी एवं वर्ष 2019 में जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैम्पियन बनी थी। 05 वर्ष के लम्बे अंतराल के बाद मध्य प्रदेश जूनियर और सीनियर वर्ग में ओवर ऑल चैम्पियन बना है। सभी पदक विजेता खिलाड़ी राज्य कराते अकादमी भोपाल के खिलाड़ी है एवं प्रषिक्षक हर्षित विश्वकर्मा, दीपक नरवरिया और कुलदीप कांदिल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत है।

म.प्र. राज्य कराते अकादमी भोपाल के खिलाड़ियों ने वर्ष 2007 से अब तक राष्ट्रीय स्तर पर 248 स्वर्ण, 98 रजत और 106 कांस्य सहित कुल 454 पदक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 40 स्वर्ण, 16 रजत और 28 कांस्य सहित 84 पदक अर्जित किये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here