भोपाल: ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेली जा रही 12वीं स्वर्गीय अरविंद चतुर्वेदी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में आज अकादमी वर्ग के फाइनल मैच में मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी विजेता बनी। उसने फाइनल मैच में अंकुर क्रिकेट अकादमी को 40 रनों से पराजित किया।
मेच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मयंक अकादमी ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 27.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 159 रन बनाएं। ओजस यादव ने 57,प्रारब्ध मिश्रा 21,साद 44 रन बनाएं । अंकुर अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए भरत असनानी ने चार, हिमांश मेवाड़ा ने दो, रुद्र प्रताप ने दो व मल्हार त्रिपाठी एवं रवजीत सिंह ने एक-एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंकुर अकादमी की पूरी टीम 25.4 ओवर में 95 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। अंकुर की ओर से भरतअसनानी 38 रन बनाए। मल्हार त्रिपाठी ने 18 अमित शुक्ला ने 11 रनों की पारी खेली। मयंक की ओर से गेंदबाजी करते हुए पीयूष सिंह एवं शिवांश चतुर्वेदी ने तीन-तीन विकेट लिए। अरबाज उद्दीन व अक्षत सोलंकी को एक-एक विकेट मिला। पीयूष सिंह मैन ऑफ द फाइनल रहे।
पुरुस्कार वितरण भगवानदास सबनानी विधायक ने किया। इस मौके पर सुनील मूलचंदानी,सुरेश चेनानी,सुशील सिंह ठाकुर,प्रदीप शर्मा ,अभय कुमार चतुर्वेदी,महफूज अली,आशीष मिश्रा,बच्चन आचार्य ,कासिम कुरैशी आदि उपस्थित रहे।
इन्हें मिला पुरस्कार: विजेता टीम मयंक चतुर्वेदी अकादमी।
उप विजेता टीम अंकुर अकादमी।
बेस्ट बैट्समैन प्रथू चतुर्वेदी।
बेस्ट बॉलर नीरज ग्रोवर।
बेस्ट कीपर प्रेरणा पॉल।
मैन ऑफ द टूर्नामेंट पीयूष सिंह।


