एनएसटी न्यूज, भोपाल। भुवनेश्वर में 10 से 14 अक्टूबर तक आयोजित 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के एथलीट अमन ने बॉयज़ अंडर-20 पोल वॉल्ट स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। उन्होंने 4.60 मीटर की प्रभावशाली छलांग लगाई, जो उनके समर्पण, तकनीकी कौशल और लगातार अभ्यास का परिणाम है। मध्यप्रदेश सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अमन को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी। मंत्री ने कहा कि अमन की मेहनत और लगन ने प्रदेश का नाम रोशन किया है।


