भुवनेश्वर में मप्र के नितिन पाल ने लगाई लंबी छलांग, बॉयज़ अंडर-20 लॉन्ग जंप में जीता रजत पदक

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल।  भुवनेश्वर में 10 से 14 अक्टूबर तक आयोजित 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के नितिन पाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉयज़ अंडर-20 लॉन्ग जंप स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। नितिन ने 7.52 मीटर की प्रभावशाली छलांग लगाई, जो उनके प्रशिक्षण, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उनके प्रदर्शन ने प्रतियोगिता में रोमांच बढ़ाया और दर्शकों का उत्साह भी बढ़ाया। मध्यप्रदेश सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नितिन पाल को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई दी।

मंत्री ने कहा कि नितिन की मेहनत और निरंतर अभ्यास ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि नितिन का यह प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी सफलता प्राप्त करने के लिए उत्साहित करेगा। नितिन की इस सफलता में मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी, भोपाल द्वारा प्रदान किए गए उच्चस्तरीय प्रशिक्षण, अनुभवी कोचों का मार्गदर्शन और आधुनिक सुविधाओं की अहम भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here