सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की शानदार शुरुआत

0
Player of the match - Pratyoosha Kumar (CSCS) - 78* Runs
  • कप्तान प्रत्युषा कुमार की नाबाद 78 रनों की धमाकेदार पारी, टीम ने 18.1 ओवर में हासिल किया लक्ष्य

रायपुर। सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में छत्तीसगढ़ की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए अपने पहले मुकाबले में चंडीगढ़ को 7 विकेट से पराजित किया। 26 अक्टूबर 2026 को सूरत में खेले गए इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ की जीत की नायिका कप्तान प्रत्युषा कुमार रहीं, जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों में नाबाद 78 रन बनाए।

मैच में छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चंडीगढ़ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। चंडीगढ़ की ओर से आराधना बिष्ट ने 58 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि पलक राणा ने 40 और तानिया भाटिया ने 38 रनों का योगदान दिया।

छत्तीसगढ़ की ओर से पलक सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट हासिल किए। वहीं महक नरवसे और प्रीति यादव ने 1-1 विकेट लेकर चंडीगढ़ की टीम को निर्धारित स्कोर तक सीमित रखने में अहम भूमिका निभाई।

Palak Singh – 2 wickets
कप्तान प्रत्युषा की शानदार पारी से मिली जीत

132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी की और 18.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 132 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

छत्तीसगढ़ की ओर से कप्तान प्रत्युषा कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 11 चौकों की मदद से 57 गेंदों में नाबाद 78 रन बनाए। उनका बेहतरीन प्रदर्शन टीम की जीत में निर्णायक साबित हुआ। वहीं नेहा बड़वाइक ने 26 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

चंडीगढ़ की ओर से हितांशी, आराधना और रजनी देवी ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ की सीनियर महिला टीम ने टूर्नामेंट में अपने अभियान का शानदार आगाज किया और टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन से जीत दर्ज की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here