(NST News) भोपाल. अखिल भारतीय टेनिस संघ के महासचिव अनिल धूपर को बेल, स्विट्जरलैंड में होने वाले डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप-1 में भारतीय टीम के प्रबंधक के रूप में नियुक्त किया गया है। भारत का मुकाबला स्विट्जरलैंड से 12 और 13 सितंबर 2025 को खेला जाएगा। धूपर पिछले सात वर्षों से इस पद पर टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उनकी अनुभवपूर्ण नेतृत्व क्षमता को इस बार भी भरोसे के साथ चुना गया है।
भारतीय टीम और शुभकामनाएं
भारतीय डेविस कप टीम में सुमित नागल, एन. श्रीराम बालाजी, मुकुंद शषिकुमार, यूकी भाम्बरी, आर्यन शाह, करण सिंह और दक्षिणेश्वर सुरेश शामिल हैं। टीम के कप्तान रोहित राजपाल हैं और प्रशिक्षक के रूप में आषुतोष सिंह कार्यरत हैं। अनिल धूपर की इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश टेनिस संघ के अध्यक्ष अनिल महाजन एवं पदाधिकारी गणों ने उन्हें बधाई दी और आगामी मुकाबलों में सफलता की शुभकामनाएं दीं।


