(NST News) भोपाल. गेहूंखेड़ा स्थित सेंट जोसफ को-एड स्कूल में आयोजित 15वीं डब्ल्यूएफएसको जिला कराते चैंपियनशिप में सेंट थॉमस स्कूल की कराते अकादमी ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने कुल 35 पदक जीतकर अपनी टीम का नाम रोशन किया। इनमें 15 स्वर्ण, 12 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल रहे। खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में तकनीक, गति और अनुशासन का बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। इस उपलब्धि के बावजूद टीम ओवरऑल तीसरे स्थान पर रही।
ओवरऑल चैंपियन बनी क्वीन मैरी स्कूल
प्रतियोगिता में जिले भर की टीमें शामिल हुईं। ओवरऑल पहले स्थान पर क्वीन मैरी स्कूल की टीम रही। सेंट थॉमस अकादमी की टीम ने पिछली बार चौथे स्थान पर रहने के बाद इस बार बेहतर प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। स्कूल की प्राचार्य डॉ. रैनी और कोच शिवा सोनी ने खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।


