भोपाल। द संस्कार वैली स्कूल में पढ़ने वाली भोपाल की अनीशा वासे आईएसएफ वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में पांचवें स्थान पर रहीं हैं। उन्हें यह स्थान लीग मैचों में जीत के आधार पर मिला है। यह प्रतियोगिता पुणे में खेली जा रही है। अनीशा स्कूल की बैडमिंटन कोच रितिका रैनबो और अमित पवार के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहीं हैं।

