ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ पहले टेस्ट में 17 की बजाय पहनी इस नंबर की जर्सी, मैदान पर 3 महीने बाद की वापसी

0

नई दिल्ली: भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने तीन महीने के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी की। पंत बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ पहले चार दिवसीय मैच में भारत ए टीम का नेतृत्व करते हुए मैदान पर उतरे। यह मैच पंत के लिए काफी खास था, क्योंकि इस दौरान उन्होंने न केवल अपनी वापसी की, बल्कि टीम इंडिया ए के कप्तान के तौर पर भी अपनी जिम्मेदारी निभाई।

ऋषभ पंत ने 18 नंबर की जर्सी पहनकर की मैदान पर वापसी

इंडिया ए टीम की कप्तानी कर रहे ऋषभ पंत को इस मैच के दौरान 18 नबंर की जर्सी पहने हुए देखा गया। 18 नंबर की जर्सी विराट कोहली टेस्ट खेलते हुए पहना करते थे जो अब टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। पंत को 18 नंबर की जर्सी में देखकर सोशल मीडिया पर ये बहस छिड़ गई है कि क्या पंत ने अपनी टेस्ट जर्सी छोड़ ही है। दरअसल पंत टेस्ट क्रिकेट में 17 नंबर की जर्सी पहनते हैं।

ऋषभ पंत को जुलाई के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे मैच के दौरान पैर में चोट लगी थी और वो मैदान से बाहर हो गए थे। इसके बाद उन्होंने रिकवरी की और साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ मैदान पर उतरे। पंत को अपनी चोट की वजह से एशिया कप और फिर वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के भी बाहर होना पड़ा था। हालांकि साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए के लिए खेलते हुए उनके पास अपनी लय में आने का बेहतरीन मौका है।

ऋषभ पंत पिछले कुछ हफ्तों से बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जहां वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के कोचों की देखरेख में अपनी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हालांकि, इस दौरान उनका 18 नंबर की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरना चर्चा का विषय बन गया है। मई में विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से प्रशंसक इस नंबर को कोहली की विरासत का प्रतीक मानते हैं। कई फैंस ने बीसीसीआई से आग्रह किया था कि कोहली के नंबर 18 को रिटायर किया जाए, जैसा कि सचिन तेंदुलकर के नंबर 10 और एमएस धोनी के नंबर 7 के साथ हुआ था। हालांकि, बीसीसीआई ने इस पर अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here