भारत ने कबड्डी में जीते दो स्वर्ण, एशियन यूथ गेम्स में लड़कों ने कड़ा मुकाबला जीता

0

मनामा (बहरीन)। भारत की कबड्डी टीमों ने 3rd एशियन यूथ गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक और बालिका दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में भारत के लड़कों ने ईरान को 35-32 से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की, जबकि बालिकाओं ने जबरदस्त दबदबा दिखाते हुए ईरान को 75-22 के बड़े अंतर से मात दी। पुरुष वर्ग के फाइनल में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले हाफ में भारत 18-16 से मामूली बढ़त पर था, लेकिन दूसरे हाफ में कप्तान और रेडरों ने शानदार प्रदर्शन कर बढ़त बनाए रखी। रक्षा में भी भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन समन्वय दिखाया। महिला वर्ग के फाइनल में भारतीय टीम ने शुरुआत से ही पूरी पकड़ बनाए रखी। टीम की रेडर और डिफेंडर दोनों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए ईरान को कोई मौका नहीं दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here