एनएसटी न्यूज, भोपाल। भोपाल डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित U-22 इंटर क्लब/अकादमी बॉयज क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए मुकाबलों में अंकुर अकादमी, रेलवे यूथ अकादमी और मयंक चतुर्वेदी अकादमी ने शानदार जीत दर्ज की। बाबे अली मैदान पर अंकुर क्रिकेट अकादमी और भोपाल लेपर्ड्स क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला खेला गया। भोपाल लेपर्ड्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। अंकुर अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 8 विकेट पर 145 रन बनाए। हिमांश मेवाड़ा ने 36 रन, जबकि रूद्र प्रताप सिंह तोमर ने नाबाद 23 रन जोड़े। भोपाल लेपर्ड्स की ओर से कृष्णा मिश्रा ने 3 विकेट, जबकि सत्यम और ओजस शुक्ला ने 2-2 विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करते हुए भोपाल लेपर्ड्स की टीम 21.5 ओवरों में 72 रन पर ऑलआउट हो गई। अंकुर अकादमी के रबजीत सिंह मल्ही ने 4 विकेट, जबकि तन्मय पांडेय और हिमांश ने 2-2 विकेट हासिल किए। अंकुर अकादमी ने यह मुकाबला 73 रनों से जीत लिया।

रातीबड़ के फेथ क्रिकेट मैदान पर रेलवे यूथ अकादमी और सेंट माइकल अकादमी के बीच मैच खेला गया। सेंट माइकल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 48 ओवरों में 164 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अज़हर महमूद ने 47 रन और आयुष यादव ने 44 रन बनाए। रेलवे यूथ की ओर से दिव्यांश ने 3 विकेट, जबकि आदित्य अहिरवार, अंजेश और संस्कार ने 2-2 विकेट लिए।जवाबी पारी में रेलवे यूथ ने 50 ओवरों में 9 विकेट पर 165 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की। आदित्य अहिरवार ने नाबाद 65 रन, जबकि अदिब खान ने 57 रन बनाए। सेंट माइकल की ओर से रनवीर वैध ने 4 विकेट और संस्कार ने 2 विकेट लिए। रेलवे यूथ ने यह मैच 1 विकेट से जीता।

ओल्ड फ्रेंड्स मैदान पर खेले गए मैच में मयंक चतुर्वेदी अकादमी ने अकीरा क्रिकेट अकादमी को 129 रनों से पराजित किया। मयंक अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट पर 263 रन बनाए। प्रियांशु प्राण ने 58 रन, देवांश यदुवंशी ने 52 रन और रिषभ पांडेय ने नाबाद 51 रन जोड़े। अकीरा की ओर से इशांक शर्मा ने 3 विकेट और आर्यन शर्मा ने 2 विकेट लिए। जवाब में अकीरा की टीम 43.3 ओवर में 134 रन पर सिमट गई। टीम के लिए मलय श्रीवास्तव ने 40 रन और युवराज सिंह ने 35 रन बनाए। मयंक अकादमी की ओर से हर्ष सेन और मोनू सिंह ने 3-3 विकेट, जबकि देवांश यदुवंशी ने 2 विकेट हासिल किए।


