विश्व मधुमेह दिवस पर डाक्टर करेंगे हेल्थ अवेयरनेस वाकाथान रन का आयोजन

0

रन मेडिक्स रन से बढ़ेगी स्वास्थ्य जागरूकता

एनएसटी न्यूज, भोपाल। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर शहर में 16 नवंबर को हेल्थ अवेयरनेस वाकाथान रन मेडिक्स रन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम गांधी मेडिकल कालेज एलुमनाई एसोसिएशन, आईएमए और भोपाल की विभिन्न चिकित्सा संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इसका उद्देश्य भोपाल की जनता में स्वास्थ्य और मधुमेह की रोकथाम को लेकर जागरूकता फैलाना है। आयोजन का नेतृत्व शहर के वरिष्ठ डाक्टर करेंगे और इसमें 300 से अधिक चिकित्सकों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम सुबह सात बजे से 10 बजे तक टी.टी. नगर स्टेडियम के आंतरिक सर्किट मार्ग पर आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here