अंकुर लीग 2025: राजा अली और राजकुमार दरियानी 11 को मिला एक-एक अंक

0

भोपाल।अंकुर क्रिकेट अकादमी द्वारा आयोजित अंकुर लीग 2025 में आज राजा अली 11 एव राजकुमार दरयानी 11 के बीच खेला गया। मैच के बीच में बारिश की वजह से मैच बिना हार जीत के बराबर रहा व दोनों टीमो को एक एक पॉइंट दिया गया।

अंकुर क्रिकेट मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में आज पहले बैटिंग करते हुए राजा अली 11 के यजान ख़ान 80, शिवम चौधरी 21 नाट आउट,वंश वर्मा 21,वंशिका विश्वास ने 14 रन बनाये पूरी टीम 243 रन बना कर आल आउट हो गई। राजकुमार दरयानी की और से मनसा राठोर 4, आयुष कुशवाह 2, रोहित अहीरवार, मोहक सिंह नैन ,अर्णव जैन ने 1-1-1, विकेट लिए ।

जवाब में बैटिंग करते हुए राजकुमार दरयानी 11 ने बारिश शुरू होने के पहले तक बिना किसी नुकसान के 16 ओवर में 107 रन बना लिए थे, रोहित रामचंदानी 57 नाट आउट और रणवीर राजपूत 30 रन बना कर नाट आउट खेल रहें थे । तभी बारिश होने के कारण दोनों टीमों को बराबर से 1-1 पॉइंट दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here