प्रथम खेलो इण्डिया बीच गेम्स: म.प्र.ने मल्लखम्ब और पेंचक सिलाट में जीते 05 पदक

0

भोपाल। प्रथम खेलो इंडिया बीच गेम्स में आज मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने मलखंब में एक स्वर्ण और एक रजत और पेचक सिलात में दो रजत एवं एक कांस्य पदक सहित तीन पदक जीत कर अपनी उपयोगिता साबित की। खेल मंत्री विश्वास सारंग में सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है

भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा देश में पहली बार 19 से 24 मई 2025 तक प्रथम खेलो इण्डिया बीच गेम्स का आयोजन घोघला द्वीप में किया जा रहा है। जिसमें मध्यप्रदेश के 39 खिलाड़ी और 11आफीशियल्स सहित कुल 50 सदस्यीय दल प्रतिभागिता कर रहे है। 

मलखम्ब के परिणाम -1 स्वर्ण,1 रजत

महिला टीम चौम्पियनशिप. मध्यप्रदेश – रजत पदक अंक 80.5 , छत्तीसगढ़- स्वर्ण पदक अंक 80.6,महाराष्ट्र – कांस्य पदक अंक 78.5। men’s पिरामिड चौम्पियनशिप मध्यप्रदेश – स्वर्ण पदक अंक 28.50,छत्तीसगढ़- रजत पदक अंक 24.95,तमिलनाडू- कांस्य पदक अंक 23.80।

पेंचक सिलाट: 2 रजत,1 कांस्य

रेगू टीम इवेन्टर- मध्यप्रदेश -विशाखा कोल, पिंकी कोल, अनूश्री कुशवाह कांस्य पदक। दिल्ली – मिताल, मुस्कान शीतल – स्वर्ण पदक।उडीसा – पीयू वसुंधरा, मेहरोज रजत पदक।

सोलो व्यक्तिग स्पर्धा- मध्यप्रदेश- दिशा रेडडी रजत पदक।दमन द्वीप – प्रिंसेस थॉमस स्वर्ण पदक,महाराष्ट्रा – किरनाक्षी कांस्य पदक।व्यक्तिगत तुंगल स्पर्धार-मध्यप्रदेश- भूमिका जैन रजत पदक।दमन द्वीप किर्तना स्वर्ण पदक। मणिपुर – डोली कांस्य पदक।

उल्लेखनीय है प्रथम खेलो इण्डिया बीच गेम्स में कुल 8 खेल शामिल है विवरण इस प्रकार है – सेपक ताक्रो, 2. पेंचक सिलाट, 3. बीच कबड्डी, 4. ओपन वॉटर स्विमिंग, 5. बीच व्हॉलीबाल 6. बीच सॉकर शामिल है। प्रतियोगिता में 7. मल्लखम्ब और 8. टग आफ वार डेमो स्पोर्ट्स के रूप में शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here