भोपाल। अरिहंत अनिकेत ने हैदराबाद में आयोजित फीडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता जीत ली है। उन्होंने नौ चक्रों के बाद 8.5 अंक हासिल करते हुए पहला स्थान हासिल किया। इसके लिए उन्हें तेलंगाना राज्य चेस एसोसिएशन एवं नितम ने 50 हजार रुपए की ईनामी राशि प्रदान की है। अरिहंत अनिकेत की इस उपलब्धि पर मप्र शतरंज संघ एवं अकादमी आॅफ चेस एज्यूकेशन के अधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।

