शेर-ए-पंजाब लीग में अनमोलप्रीत नंबर-1, विहान की लंबी छलांग; भटिंडा टॉप पर

0

नई दिल्ली : शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। पहले मैच में 259 रन का लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज करने वाली मोहाली किंग्स को अपने दूसरे मुकाबले में भटिंडा रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। मोहाली की टीम इस मैच में 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भटिंडा रॉयल्स अंकतालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, बल्लेबाजों की सूची में मोहाली किंग्स के अनमोलप्रीत सिंह शानदार प्रदर्शन के दम पर अब भी पहले स्थान पर बने हुए हैं।

टॉप-5 बल्लेबाजों की सूची में अनमोलप्रीत सिंह का दबदबा बरकरार है। पहले मुकाबले में 133 रन की शानदार पारी खेलने वाले अनमोलप्रीत दूसरे मैच में सिर्फ 8 रन बना सके, फिर भी कुल 141 रन के साथ वह सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। अंडर-19 विश्व कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा रहे विहान मल्होत्रा दूसरे स्थान पर हैं और उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। गेंदबाजों की बात करें तो टॉप-5 में शामिल सभी गेंदबाजों के नाम तीन-तीन विकेट दर्ज हैं। ऐसे में उनकी रैंकिंग अन्य आंकड़ों के आधार पर तय हो रही है।

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में मोहाली-भटिंडा मैच के बाद अंकतालिका
स्थान टीम मैच खेले जीत हार बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 भटिंडा रॉयल्स 1 1 0 0 2 +1.585
2 फजील्का फाल्कन्स 1 1 0 0 2 +1.518
3 मोहाली किंग्स 2 1 1 0 2 -0.644
लुधियाना लायंस 0 0 0 0 0 0.000
5 अमृतसर सूरमास 1 0 1 0 0 -0.536
6 जालंधर वॉरियर्स 1 0 1 0 0 -1.518
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में मोहाली-भटिंडा मैच के बाद टॉप 5 बल्लेबाज
खिलाड़ी मैच पारी रन औसत स्ट्राइक रेट 4s 6s
अनमोलप्रीत सिंह 2 2 141 70.50 231.15 11 12
विहान मल्होत्रा 1 1 103 198.08 10 5
रमनदीप सिंह 2 2 93 93.00 160.34 12 1
अभिषेक शर्मा 1 1 77 77.00 296.15 6 7
गौरव चौधरी 1 1 76 168.89 5 6
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 में मोहाली-भटिंडा मैच के बाद टॉप 5 गेंदबाज
खिलाड़ी मैच ओवर गेंदें विकेट औसत रन 4-विकेट 5-विकेट
सुमित शर्मा 1 4.0 24 3 9.67 29 0 0
तेजप्रीत सिंह 2 7.0 42 3 24.00 72 0 0
गौरव चौधरी 1 3.0 18 3 11.00 33 0 0
आयुष गोयल 2 6.5 41 3 26.33 79 0 0
नवप्रीत सिंह 1 4.0 24 3 15.67 47 0 0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here