नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में शनिवार (24 अक्टूबर) को भारतीय गेंदबाजों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को 200 रन से नीचे रोक दिया। क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया और मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को मौका दिया। भारतीय गेंदबाजों में छह में से पांच ने 10 से कम की इकॉनमी से रन दिए, लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने चार ओवरों में 50 रन खर्च कर दिए, हालांकि इस दौरान उन्हें एक विकेट भी मिला।
पहले मैच में खाली हाथ रहे भुवनेश्वर कुमार ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर डेरिल मिचेल को आउट करके 1434 दिनों बाद इंटरनेशनल विकेट में हासिल किया, लेकिन उनकी इकॉनमी रेट 12.50 की रही। इसमें एक नोबॉल और 3 वाइड किए। भुवनेश्वर को इससे पहले 20 नवंबर 2022 को माउंट मउंगाई में 3 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट लिए थे। इसके बाद वह 22 नवंबर 2022 को नेपियर में भी खेले थे, लेकिन 35 रन देने के बाद भी विकेट नहीं ले पाए थे। इसके बाद वह लगभग 4 साल तक भारतीय टीम से बाहर रहे।
भुवनेश्वर कुमार ने पहले ओवर में 8 रन दिए। टिम सीफर्ट ने उन्हें छक्का जड़कर न्यूजीलैंड का खाता खोला। इसके बाद तीसरे ओवर में भुवनेश्वर ने 7 रन दिए। 2 ओवर के बाद उन्होंने 15 न देकर 1 विकेट लिए थे। न्यूजीलैंड को दबाव में देख भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पावरप्ले में ही भुवनेश्वर को तीसरा ओवर दिया। भुवनेश्वर ने पांचवें ओवर में 17 रन दिए। उन्होंने एक छक्का और एक चौके के साथ 2 वाइड किए।
इसके बाद 16वें ओवर में भुवनेश्वर कुमार गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में उन्होंने 18 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने नोबॉल किया और इसपर चौका लगा। आखिरी गेंद फिलिप्स ने छक्का जड़ा। भुवनेश्वर के अलावा अर्शदीप सिंह ने 33 रन देकर 2 विकेट लिए। प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट लिए। नितीश कुमार रेड्डी ने 3 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 28 रन दिए। नमन धीर ने 1 ओवर में 7 रन दिए।


