अंशुल कम्बोज की गेंदबाजी में दिखा ऐतिहासिक संदर्भ, 1975 के विश्व कप का आंकड़ा हुआ याद

0

नई दिल्ली : भारत के खिलाफ पांच वनडे की सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने ऑकलैंड के ईडन पार्क में भारत को जीत के लिए 186 रन का लक्ष्य दिया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। शुभमन गिल का यह फैसला तब सही साबित हुआ, जब न्यूजीलैंड की पूरी टीम ओवर में 40.2 ओवर में 185 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड को 200 से कम के स्कोर पर रोकने में भारतीय तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज की भी अहम भूमिका रही। अंशुल कम्बोज ने करियर के अपने दूसरे वनडे इंटरनेशनल मैच में 10 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 2 विकेट लिए।

अंशुल कम्बोज ने तीन अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ में वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से वनडे इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। हालांकि, अंशुल के लिए वनडे डेब्यू कतई यादगार नहीं रहा। अंशुल कम्बोज अपने पहले वनडे मैच में नौ ओवर में 82 रन देने के बावजूद विकेट लेने के मामले में खाली हाथ रहे थे। इस तरह अंशुल कम्बोज ने 1975 विश्व कप में बिशन सिंह बेदी के आंकड़ों की याद दिला दी। बतौर गेंदबाज अपनी पहली दो पारियों (हर पारी में कम से कम पांच ओवर) के बीच सबसे बड़ा अंतर रखने वाले इकलौते गेंदबाज बिशन सिंह बेदी हैं। बिशन सिंह बेदी ने 1975 के वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 11 ओवर में 86 रन देकर दो विकेट लिए थे और अगले वनडे में पूर्वी अफ्रीका के खिलाफ 12 ओवर में सिर्फ छह रन दिए और एक विकेट भी लिया।

अपने ही घर में कीवी टीम की खराब शुरुआत, नौवीं बार पावरप्ले में पांच विकेट गिरे

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच की बात करें तो मेजबान टीम की बल्लेबाजी के दौरान एक दिलचस्प आंकड़ा सामने आया। पिछले 10 वर्षों में यह नौवां मौका है, जब न्यूजीलैंड ने घरेलू मैदान पर 100 से कम के स्कोर पर शुरुआती 5 विकेट गंवाए। इससे पहले ऐसे आठ मौकों में से न्यूजीलैंड को 7 में हार का सामना करना पड़ा था। उसे सिर्फ 2022 में नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में जीत मिली थी।

ग्लेन फिलिप्स के नाम दर्ज हुआ रन आउट का अनचाहा रिकॉर्ड

पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स के नाम भी एक दिलचस्प आंकड़ा दर्ज हुआ। इंटरनेशनल क्रिकेट में यह 12वां मौका था जब ग्लेन फिलिप्स रन आउट की घटना में शामिल रहे। इन 12 में से 11 बार उनके साथी बल्लेबाजी रन आउट हुए। ग्लेन फिलिप्स खुद सिर्फ एक बार रन आउट हुए। डेरिल मिचेल के नाम भी एक खास आंकड़ा दर्ज हुआ। यह उनके वनडे इंटरनेशनल करियर का पहला मौका था, जब वह रन आउट होकर पवेलियन लौटे। ऑकलैंड के ईडन पार्क में पिछले दो वनडे मुकाबलों में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम दोनों ही बार 30 ओवर (एक बार 76 रन पर और दूसरी बार 150 रन पर) से कम में ऑल आउट हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here