न्यूजीलैंड में अर्शदीप सिंह का गेंद से धमाका, चार विकेट लेकर शमी-श्रीनाथ के क्लब में शामिल

0

नई दिल्ली : अर्शदीप सिंह ने वनडे इंटरनेशनल की टीम में वापसी करते ही शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में ऑकलैंड के ईडेन पार्क पर 4 विकेट झटके। यह न्यूजीलैंड की सरजमीं पर किसी भारतीय तेज गेंदबाज का चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। उन्होंने विकेटों का चौका लगाते हुए मोहम्मद शमी और जवागल श्रीनाथ के क्लब में एंट्री की।

अर्शदीप सिंह ने इस मुकाबले में 10 ओवर में 70 रन देते हुए 4 विकेट लिए। उन्होंने 9 ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी की थी और उनके आखिरी ओवर में 11वें नंबर के बल्लेबाज ब्लेयर टिकनर ने तीन छक्के लगाते हुए उनकी इकॉनमी बिगाड़ दी। अर्शदीप ने इस मुकाबले में पहले दो झटके न्यूजीलैंड को दिए थे। फिर मिडिल ओवरों में उन्होंने दो विकेट निकाले। अर्शदीप सिंह के शिकार की बात करें तो उन्होंने पहले ओपनर विल यंग और तीसरे नंबर के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स को पवेलियन भेजा। उसके बाद उन्होंने खतरनाक ग्लेन फिलिप्स को वापस पवेलियन भेजा और अंत में काइल जैमीसन का विकेट लिया।

न्यूजीलैंड में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज

4/23: जवागल श्रीनाथ, ऑकलैंड 2003
4/52: जवागल श्रीनाथ, नेपियर 1995
4/55: मोहम्मद शमी, नेपियर 2014
4/70: अर्शदीप सिंह, ऑकलैंड 2026

भारत के खिलाफ घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड का चौथा सबसे कम वनडे स्कोर

न्यूजीलैंड की टीम इस मुकाबले में 200 रन का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई। कीवी टीम 40.2 ओवर में 185 रन ही बना सकी। भारत के खिलाफ अपने घर पर न्यूजीलैंड का वनडे में यह चौथा सबसे कम स्कोर था। पिछले तीनों मौकों पर न्यूजीलैंड को हार का सामना ही करना पड़ा था। नीचे देखें पूरी लिस्ट:-
142 रन: ऑकलैंड, 1994 (7 विकेट से हार)
157 रन: नेपियर 2019 (8 विकेट से हार)
168 रन: वेलिंगटन 2003 (2 विकेट से हार)
185 रन: ऑकलैंड 2026*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here