अनुभव तोलानी ने जीता स्वर्ण, अभिक पटेल को रजत पदक

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल. राजधानी भोपाल के राजीव गांधी कॉलेज स्थित पिकलबाल ऐस क्लब में आयोजित पिकलबाल वर्ल्ड रैंकिंग 200 पॉइंट्स टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले खेले। प्रतियोगिता के तीसरे दिन भोपाल के अनुभव तोलानी ने इंटरमिडिएट पुरुष एकल वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि अभिक पटेल को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। धार के तरुण ने कांस्य पदक हासिल किया।

आयोजन सचिव आदित्य सूर ने बताया कि इंटरमिडिएट पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में अनुभव तोलानी ने अभिक पटेल को 15-9 से हराकर खिताब जीता। पुरुष युगल वर्ग में इंदौर के अनुज और शुभ की जोड़ी ने भोपाल के अनुभव और अभिक को 15-10 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

महिला एकल वर्ग में इंदौर की दिव्या ने भोपाल की दुर्गो सुर को 15-4 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। भोपाल की आद्या दुबे तीसरे स्थान पर रहीं। एडवांस प्रो पुरुष वर्ग में इंदौर के उत्कर्ष दुबे ने अजय सिंह रावत को 15-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। समापन समारोह में डॉ. सुमित भटनागर, डॉ. रूचिता भटनागर, मानव पांडेय, अमनदीप सिंह, मोहसिन अली और अन्ना अली ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here