भोपाल। अमनदीप बाथ ने भेल ओपन गोल्फ टूर्नामेंट जीत लिया है। अमन सिसोदिया को उपविजेता ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता भेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के गोल्फ कोर्स में खेली गई। इसमें रमिंदर सिंह हैंडीकैप स्ट्रोक प्ले के विजेता रहे। इसमें सुयश दीक्षित उपविजेता रहे। स्पर्धा में रंजय डाबर ने 351 यार्ड का शॉट मारते हुए लांगेस्ट ड्राइव का खिताब जीता। जबकि नियरेस्ट टू द पिन सागर पटेल के नाम रहा। मिक्स बर्डी सागर पटेल, मिक्स पार्स फराज और वेटरन विनर कमांडर बुंदेला रहे। जबकि हीरा सिंह उपविजेता बने। सुपर वेटरन वर्ग में एमपी दुबे विनर और एसके हांडा रनर रहे। यहां भेल भोपाल के ईडी डीके ठाकुर ने पुरस्कार वितरण किया।

