एनएसटी न्यूज, भोपाल। राजधानी भोपाल की जानी-मानी ताइक्वांडो खिलाड़ी अनुष्का दुबे बुधवार शाम मालवा एक्सप्रेस से जम्मू रवाना हुईं, जहां वह 15 से 20 नवंबर तक होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। अनुष्का दुबे इससे पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और अपने शानदार प्रदर्शन से कई पदक जीत चुकी हैं। उनकी उपलब्धियों ने न सिर्फ शहर बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। अनुष्का ने ताइक्वांडो की शुरुआत कम उम्र में की थी और तब से ही वे लगातार अपने प्रदर्शन में निखार लाती रही हैं। वह भोपाल के अनुभवी कोच सुनील सूर्यवंशी से नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।


