भोपाल(nst news) के.एम.आर. स्विमिंग क्लब की होनहार तैराक अनन्या गंगलानी ने बेंगलुरु में आयोजित 26वीं जूनियर एवं सब-जूनियर नेशनल पेरा स्विमिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में नया नेशनल रिकॉर्ड स्थापित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
अनन्या की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल के.एम.आर. स्विमिंग क्लब, बल्कि जिले एवं मध्यप्रदेश राज्य का भी नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता में देशभर के प्रतिभाशाली पेरा तैराकों के बीच अनन्या ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल की।
क्लब के मुख्य कोच सुमित कुमार झा एवं संरक्षक आर डी झा ने अनन्या की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उसकी निरंतर मेहनत, अनुशासन तथा समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि अन्या भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन करती रहेगी।अन्या की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों, अभिभावकों एवं क्लब परिवार ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


