अकादमी के खिलाड़ी एश्वर्य ने देश को दिलाया स्वर्ण और कांस्य 

0
12वीं एशियन एयरगन चैम्पियनशिप ताइपे-2019
भोपाल।  ताइपे, चाइना में 25 मार्च से 2 अप्रैल, 2019 तक आयोजित 12वीं एशियन एयरगन चैम्पियनशिप में म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 10 मीटर एयर रायफल जूनियर टीम इवेन्ट में स्वर्ण पदक और व्यक्गितगत स्पर्धा में कांस्य पदक देश को दिलाया। टीम स्पर्धा में एश्वर्य प्रताप सिंह के अलावा गुजरात के केवल प्रजापति तथा यशवर्धन शामिल थे। एश्वर्य प्रताप सिंह द्वारा अर्जित इस उपलब्धि के लिए उन्हें संचालक खेल और युवा कल्याण डाँ. एस.एल. थाउसेन ने बधाई दी है और उने शानदार प्रदर्शन की सराहना की है।
एश्वर्य प्रताप सिंह मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की मुख्य प्रशिक्षक सुमा शिरूर, प्रशिक्षक सुनीता लाखन एवं  वैभव शर्मा से शूटिंग खेल का प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।

SEE THIS ALSO – ऑफिसर इलेवन को हराकर रियान वाटर ने जीता खिताब