एनएसटी न्यूज, भोपाल। बीडीसीए द्वारा आयोजित U-22 बॉयज इंटर क्लब/अकादमी क्रिकेट टूर्नामेंट के दो दिवसीय सेमीफाइनल में प्रेसिडेंट इलेवन ने सेंचुरियन अकादमी को पहली पारी की बढ़त के आधार पर हराकर फाइनल में जगह बना ली। मैच फैथ क्रिकेट क्लब मैदान पर खेला गया। दूसरे दिन प्रेसिडेंट इलेवन ने 86 ओवर में 8 विकेट पर 333 रन बनाए। टीम की ओर से नीरज ग्रोवर ने शानदार 109 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि अनिमेष सिंह ने 55 और आदित्य तोमर ने 44 रन जोड़े। सेंचुरियन अकादमी की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद अफ्फान ने 3 विकेट झटके, जबकि आलिफ हसन और सौरव वर्मा ने 2-2 विकेट लिए। मजबूत बल्लेबाजी प्रदर्शन के आधार पर प्रेसिडेंट इलेवन ने पहली पारी में बढ़त हासिल की और फाइनल में प्रवेश किया।


