अंकुर लीग 2025: तीन दिवसीय फाइनल में विजेता बना अनवर उस्मानी इलेवन

0

भोपाल। अंकुर लीग 2025 भोपाल में पहली बार खेले गए तीन दिवसीय फाइनल में अनवर उस्मानी 11 ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर राजकुमार दरयानी11 को हरा कर ख़िताब जीत लिया है। टूर्नामेंट का पुरस्कार वितरण बीडीसीए के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह आयोजन काफी सराहनी रहा निश्चित ही तीन दिवसीय मैच से खिलाड़ियों को काफी कुछ क्रिकेट सीखने को मिला होगा। इस तरह के आयोजन निरंतर होने चाहिए।

टूर्नामेंट का आयोजन अंकुर क्रिकेट अकादमी द्वारा अंकुर खेल मैदान पर किया गया। मैच बारिश के कारण आउट फ़ील्ड गीली होने और विकेट डैम्प होने के कारण तीसरे दिन का खेल नहीं हो पाया। राजकुमार दरयानी 11 ने पहली पारी में 300 रन बनायें थे। जवाब में अनवर उस्मानी 11 ने पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 307 रन बना लिए थे, पहली पारी की बढ़त के आधार पर ही अनवर उस्मानी 11 को विजेता घोषित किया गया।

पुरस्कार वितरण भोपाल संभाग क्रिकेट संभाग के अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह,एव कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर धाकड़ द्वारा किया गया। इस मौके पर आयोजन सचिव एवं अंकुर क्रिकेट अकादमी के हेड कोच ज्योति प्रकाश त्यागी,अन्य खिलाड़ी और बच्चों के पेरेंट्स मौजूद थे। फाइनल के मेन ऑफ़ द मैच अथर्व नायर रहे। मेन ऑफ़ द सीरिज प्रयाग जारीवाला बने। बेस्ट बैट्समैन अथर्व नायर रहे।बेस्ट बॉलर अनंत निरापुरे बने।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here