Arera Cricket League: कपिल देव हाउस फाइनल में पहुंचा

0

भोपाल: अरेरा प्रीमियर लीग इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट में आज सीनियर ग्रुप के अंतिम मैच में कपिलदेव हाउस ने सचिन तेंडुलकर हाऊस को 65 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका मुकाबला धोनी हाउस होगा।

ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में आज कपिलदेव हाउस ने टॉस जीत कर 50 ओवर्स में सभी विकेट्स खोकर 216 रन बनाए। विकास परमार ने 82, पीयूष सिंह ने 40 और अमित सिंह 27 रन बनाए। गेंदबाज़ी में सचिन हाउस की ओर से अर्जुन शुक्ला ने 3, रौनक बिलगोटिया और नीरज ग्रोवर ने 2-2 और श्रेया दीक्षित ने 1 विकेट्स लिए ।

जवाबी पारी में तेंदुलकर हाऊस 31 वें ओवर्स 151 रनों पर ऑल आउट हो गई। उनकी ओर से अर्जुन शुक्ला ने 43,देवराज भारती ने 25 और नीरज ग्रोवर ने 11 रन बना कर सा संघर्ष किया पर अपनी टीम 65 रनों की हार से बचा न सके। कपिलदेव हाउस की ओर से गेंदबाजी में सौरभ पटेल और द्रोण श्रीवास्तव ने 3-3 ओम शुभ मिश्रा ने 1 विकेट्स लिए। 3 बल्लेबाज रन आउट किए गए।

बीडीसीए के संयुक्त सचिव एवं पूर्व सीनियर क्रिकेटर शांति जैन, अरेरा अकादमी के उपाध्यक्ष अविनाश बुरबुरे और मनीश तिवारी ने विकास परमार को मैन आफ द मैच से पुरस्कृत किया। अब सीनियर ग्रुप में कपिलदेव और महेन्द्र सिंह धोनी हाउस फाइनल में खेलेंगे।कल अंडर 14 एज ग्रुप का फाइनल सत्यमेव जयते और जयहिंद हाउस के बीच खेला जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here