भोपाल: उज्जैन में खेली जा रही त्रिकोणीय सीरीज में आज सेंटमाइकल ने IBSअकादमी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
IBS क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों के मैच में 162 रनों का लक्ष्य रखा। सेंट माइकल की तरफ से अंशुमन सोनी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट प्राप्त किए।

जवाबी पारी खेलते हुए सेंट माइकल के आरफ़ कुरेशी ने 56, रिद्धेश मेहता ने 47 एवं फायज उस्मानी ने 22 रनों के सहारे 1 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त किया ओर यह मैच 9 विकेट से जीत लिया तथा फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार संयुक्त रूप से रिद्धेश, आरव एवं अंशुमन को दिया गया।


