भोपाल। होमी सोलंकी के दोहरे प्रदर्शन की मदद से अरेरा क्रिकेट लीग अंडर 16 गुरूप में आज रोहित शर्मा हाउस ने विराट कोहली हाउस को रोमांचक मैच में एक विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। टूर्नामेंट में कल से सीनियर लीग के मुकाबले खेले जाएंगे।
ओल्ड कैंपियन मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में आज विराट कोहली हाउस ने 49.3 ओवर की पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खोकर 183 रन बनाए। वैभव मारण ने 60, कुलदीप मालवीया ने 31, नीर यादव ने 21 और अर्जुन शुक्ला ने 20 रन बनाए। रोहित हाउस से होमी सोलंकी ने 4 केतन रेवाड़ीकर, चारू शर्मा और मार्तण्ड पाल ने 2-2 विकेट लिए।
जवाब में रोहित शर्मा हाउस ने 48.3 ओवर्स में 9 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य 184 रन प्राप्त कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। रोहित हाउस से वैष्णवी गुप्ता ने 24, शौर्य पटेल ने 23, होमी सोलंकी ने 22, तेजस लोधी ने 20 और कप्तान श्रेया दीक्षित ने 15 रन बनाए। विराट हाउस से वैभव मारण और शानवी मंडलोई ने 3-3 नितिन झा ने 2 और सुधांशु शुक्ला ने 1 विकेट लिया।
सीनियर क्रिकेट प्लेयर एवं बीडीसीए सेलेक्टर मुजीबुद्दीन ने होमी सोलंकी और वैभव मारण को फाइनल का संयुक्त प्लेयर ऑफ़ द मैच से पुरस्कृत किया।कल से इंटर हाउस में सीनियर एज ग्रुप के लीग मैच खेले जायेंगे।


