भोपाल की अदिति मट्टा का शानदार प्रदर्शन जीते दो खिताब 

0
आज प्रथम राज्यस्तरीय रैंकिंग पिकलबॉल चैंपियनशिप में नौ वर्गो के फाइनल खेले गए

भोपाल। प्रथम राज्यस्तरीय रैंकिंग ऐस कप पिकलबाल चैंपियनशिप राजधानी के सलैया स्थित ऐस क्लब में खेली गई। इसमें भोपाल क अदिति मट्टा ने शानदान प्रदर्शन कर दो खिताब जीते व एक में उपविजेता रही। वहीं इंदौर के उत्कर्ष दुबे ने तीन खिताब जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। इस चैंपियनशिप में प्रदेश के 100 अधिक खिलाड़ियों ने अपना कौशल दिखाया। आयोजन सचिव आदित्य सूर ने बताया कि राजीव गांधी कालेज सलैया स्थित एस पिकलबाल अकादमी में फाइनल मुकाबले खेले गए। भोपाल की आदिति मट्टा ने महिला डबल्स ओपन में धार की शुभि के साथ मिलकर खिताब पर कब्जा किया। इस जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में इंदौर की दिव्या व अभिरुचि की जोड़ी को मात दी।

अदिति ने दूसरा खिताब मिक्स्ड डबल्स ओपन में इंदौर के उत्कर्ष दुबे के साथ जीता। इस जोड़ी ने फाइनल में इंदौर की वैभव व अभिरुचि की जोड़ी को पराजित किया। महिला सिंगल्स में अदिति में उपविजेता रही। उन्हें खिताबी मुकाबले में धार की शुभि व्यास के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पुरुष सिंग्ल्स फाइनल में इंदौर के उत्कर्ष दुबे ने भोपाल के भावेश गौर को 15-8 से पराजित कर अपना दूसरा खिताब जीता। पुरुष डबल्स ओपन के फाइनल में उत्कर्ष दुबे ने इंदौर के ही अनुज उप्रेति के साथ मिलकर धार के जय और पार्थ की जोड़ी को 15-8 से हराकर तीसरा खिताब जीता। बिगिनर्स पुरुष सिंगल्स के फाइनल में इंदौर के रिजवान खान ने अपने शहर के ही अनुज उप्रेति को 15-8 से शिकस्त देकर खिताब की हैट्रिक पूरी की।

बिगिनर्स कंबाइंड डबल्स के फाइनल में रिजवान और अनुज की जोड़ी ने धार के मीत और अंश की जोड़ी हो हराकर खिताब प्राप्त किया। 35 प्ल्स पुरुष डबल्स ओपन में भोपाल के विवेक और रोहित की जोड़ी ने करण और जीतू की जोड़ी को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। 40 प्लस में भोपाल के आशीष मट्टा और मुकेश सोनी ने भोपाल के ही प्रकाश व सर्वेश की जोड़ी को हराकर विजेता बने। समापन पर मप्र पिकबलबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व भोपाल जिला पिकलबाल के अध्यक्ष शैलेंद्र बागरे, मप्र पिकलबॉल एसोसिएशन के संयुक्त सचिव व भोपाल जिला पिकलबॉल के एसोसिएशन के सचिव आशीष मट्टा, भोपाल जिला पिकलबॉल एसोसि.के उपाध्यक्ष मुकेश सोनी व अमरदीप सिंह सहित कई खिलाड़ी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here