Arera Premier League Cricket: सत्यमेव जयते 29 रन से जीता

0

भोपाल: अरेरा प्रीमियर लीग इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 14 एज ग्रुप में सत्यमेव जयते ने जयहिंद हाउस को 29 रनों से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

ओल्ड चैंपियन मैदान पर खेली जा रही प्रतियोगिता में आज सत्यमेव ने टॉस जीत कर बैटिंग करते हुए सभी विकेट खोकर 176 रन बनाए। जीवेश शुक्ला ने 36,केतन रेवाड़ीकर ने 27,आदित्य श्रीधर ने 19,विराज यादव ने 17 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में वैभव मारण ने और यश चौरसिया ने 2-2 नीर यादव, सार्थक यादव, राशि सोनी ने 1-1 विकेट्स लिए।

जवाबी पारी में जयहिंद सभी विकेट खोकर 147 रन बना सकी और मैच 29 रनों से हार गई। जयहिंद एक समय 54 रनों पर 9 विकेट खो चुकी थी ऐसे समय विराज चतुर्वेदी और नीर यादव की रोमांचक पारी से टीम का स्कोर 147 पर पहुंचा। विराज ने 55 रनों की नाबाद पारी खेली। नीर यादव ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में पर्व पटेल घातक बॉलिंग करते हुए 4 ओवर 18 रन देकर 5 विकेट लिए। हर्षित पांडे ने 2 ईरनवीर सिंह, चारू शर्मा और तेजस सिंह ने 1-1 विकेट लिए। पर्व पटेल और विराज चतुर्वेदी को संयुक्त मैन ऑफ़ द मैच पूर्व डिविजन, यूनिवर्सिटी और सिविल सर्विसेज प्लेयर डी के जैन द्वारा पुरस्कृत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here