मध्य प्रदेश के होनहार शूटर Aishwarya Pratap Singh पेरिस ओलंपिक में निशाना लगाने को तैयार, कड़े अभ्यास में जुटे

0

भोपाल (नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स)। मध्य प्रदेश राज्य अकादमी भोपाल के प्रतिभावान शूटर ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर का पेरिस ओलंपिक का टिकट पक्का हो गया है। ऐश्वर्य प्रताप ने 11 से 18 मई तक भोपाल में हुए ओलंपिक ट्रायल में अपने सभी इवेंट में टॉप पर रहते हुए यह उपलब्धि अर्जित की। ट्रायल्स में करीब 40 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। ऐश्वर्य ओलंपिक खेलने वाले मध्य प्रदेश खेल अकादमी के पहले ऐसे प्लेयर हैं जो लगातार दूसरा ओलंपिक खेलेंगे। वे अपने चयन के बाद पेरिस ओलंपिक की तैयारी में लग गए हैं। उनका अगला लक्ष्य अब पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने का है। पिछले ओलंपिक में भी ऐश्वर्य ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन वह अपने पदक से चूक गए थे लेकिन वह इस बार पेरिस में अपना सटीक निशाना लगाकर पदक जीतना चाहते हैं।

भोपाल में ओलंपिक के ट्रायल संपन्न हो गए हैं लेकिन अभी पेरिस के लिए खिलाडिय़ों की अधिकारिक घोषणा होना बाकी है लेकिन इस प्रतियोगिता में ऐश्वर्या ओर मनु भाकर ने ओलंपिक के लिए सो फीसदी क्वालीफाई कर लिया है। मनु भाकर ने तो करीब चार इवेंट में क्वालीफाई किया है। ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेल का आयोजन पेरिस में 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 के मध्य होना है। 11-18 मई 2024 तक ओलम्पिक गेम्स के चयन ट्रायल का आयोजन भोपाल स्थित म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी में किया गया।इसमे राज्य खेल अकादमी के 02 खिलाड़ी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और आशी चौकसे ने प्रतिभागिता की। 50 मी. 3 पोजीसन इवेन्ट में ऐश्वर्य प्रताप सिह तोमर ने 04 चरणों के ट्रायल में शानदार निशाने लगाकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अकादमी की खिलाड़ी कु. आशी चौकसे महिला वर्ग 50 मी. 3 पेाजीशन रायफल इवेंट मे तीसरे स्थान पर रही।

ऐश्वर्य प्रताप के नाम हैं कई बड़ी उपलब्धियां

आपको बताते चलें कि ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, ग्राम रतनपुर जिला खरगौन के निवासी है। उनके पिता किसान है। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने वर्ष 2016 में म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी, भोपाल में प्रवेश लिया था। ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर टोक्यो ओलम्पिक- 2020 में रायफल शूटिंग में प्रतिभागिता की थी। वर्तमान में भारत के टॉप खिलाड़ी हैं और वर्ष 2019 में एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप मे 50 मी. रायफल थ्री पोजीशन इवेन्ट में कांस्य पदक अर्जित किया हैं। ऐश्वर्य ने शूल जर्मनी में आयोजित विशव कप में 1157 अंकों के साथ जूनियर विश्व रिकार्ड बनाया। ऐश्वर्य प्रताप सिंह द्वारा वल्र्ड कप चैम्पियनशिप चैंगवॉन, कोरिया में 50 मी. रायफल थ्री पोजीशन इवेन्ट में स्वर्ण पदक और टीम इवेन्ट में रजत पदक अर्जित कर देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

हाल ही में मिला अर्जुन पुरस्कार सम्मान

वर्ष 2023 में चायना होंगजाउ में आयोजित एशियन गेम्स में ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने 50 मी. रायफल 3 पोजीशन स्पर्धा में 02 स्वर्ण, 01 रजत और 01 कांस्य सहित कुल 04 पदक अर्जित करने वाले भारत के पहले युवा खिलाड़ी है। हॉल ही में 09.01.2024 को ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर को खेल के क्षेत्र में अविस्मर्णीय खेल उपलब्धियों अर्जित करने एवं योगदान देने के लिए महामहीम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार ‘अर्जुन पुरस्कार‘ से सम्मानित किया गया। ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 10 स्वर्ण, 04 रजत और 06 कांस्य पदक सहित कुल् 20 और राष्ट्रीय स्तर पर 17 स्वर्ण, 7 रजत और 06 कांस्य सहित कुल 30 पदक अर्जित कर किये हैं। वर्तमान में म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी भोपाल में ही प्रशिक्षणरत हैं।

आशी चौकसे ओलंपिक ट्रायल में रही तीसरे स्थान पर

आपको बता दें कि शूटिंग खिलाड़ी कु. आशी चौकसे बरखेड़ा पठानी भोपाल की निवासी है। पिता रेल्वे में कार्यरत है। वर्ष 2017 में म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी, भोपाल में डे-बोर्डिंग स्कीम प्रवेश लिया था। वर्ष 2023 में चायना होंगजाउ में आयोजित एशियन गेम्स में आशी चौकसे ने 02 रजत और 01 कांस्य सहित कुल 03 पदक अर्जित किये थे। आई.एसएसएफ वल्र्ड कप अजरबेजान में मिक्स टीम इवेन्ट में स्वर्ण पदक अर्जित किया था। वल्र्ड कप जर्मनी में 02 कांस्य पदक, वल्र्ड कप कोरिया में 01 कांस्य पदक अर्जित किया था। आशी ओलम्पिक ट्रायल में तीसरे स्थान पर ही है। ओलम्पिक स्क्वाड में अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रहने की संभावना है। ओलम्पिक स्क्वाड की अधिकारिक घोषणा अभी होना है। ऐश्वर्य और आशी मुख्य कोच जयदीप कर्माकर, सहायक प्रशिक्षक वैभव शर्मा और अपराजिता सिंह के मार्गदर्शन में म.प्रत्र राज्य खेल अकादमी में प्रशिक्षणरत है। खिलाडिय़ों की उपलब्धि पर खेल मंत्री विश्वास सारंग और खेल संचालक रवि कुमार गुप्ता सहित खेल विभाग के पदाधिकारी, खिलाडिय़ों ने आशी और ऐश्वर्य को बधाई दी है।

मुख्य कोच को ऐश्वर्य से है पेरिस में पदक भी पूरी उम्मीद

मप्र अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक जयदीप कर्माकर ने बताया कि ऐश्वर्य देश के सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों मे से एक है। ऐश्वर्य लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। वर्ष 2022 के एशियन गेम्स में देश के लिए सबसे ज्यादा 04 पदक ऐश्वर्य ने अर्जित किये थे। टोक्यो ओलम्पिक में ऐश्वर्य ने प्रतिभागिता की थी, जिसका निश्चित ही लाभ ऐश्वर्य को मिलेगा। 21 वर्ष की कम आयु में ऐश्वर्य दूसरा ओलम्पिक खेल रहे है। इस बार के ओलम्पिक में ऐश्वर्य के चयनित होने और पदक अर्जित करने की प्रबल संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here