भोपाल। भुवनेश्वर में 22 से 26 जून तक आयोजित होने वाली 78 वी राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए मध्य प्रदेश की 8 सदस्यों की टीम की घोषणा कर दी गई है।टीम में भोपाल के आर्यन एस गणेश एवं अन्वेश को शामिल किया गया है।
भोपाल तैराकी संघ के सचिव रामकुमार खिलरानी ने बताया कि मप्र तैराकी टीम में भोपाल के दो तैराक आर्यन एस गणेश और अन्वेश सिंह का चयन किया गया है।in दोनों के साथ कुल 8 खिलाड़ी मध्यप्रदेश टीम में शामिल हैं। अन्य खिलाड़ियों के नाम अद्वैत पागे, आयुष्मान दुबे, सिद्धांत सिंह jadon, कृष्णा घड़क,आदित्य तिवारी,भूमि अग्रवाल है।टीम का चयन हाल ही में खंडवा में आयोजित राज्य तैराकी प्रतियोगिता और भारतीय तैराकी संघ के निर्धारित मानक टाइमिंग्स को आधार बना कर किया गया है। टीम का कोच वेदांत कस्बे और मैनेजर जमुना पटेल को बनाया गया है।
मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा,सचिव जय वर्मा, कोषाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह राठौड़, सहसचिव सीमांत दिवेदी, सचिन पाल, राजेंद्र उपाध्याय ने शुभकामनाएँ देते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।


