ग्वालियर। मध्यप्रदेश लीग सिंधिया कप 2025 में इस वर्ष आईसेक्ट समूह ‘प्रेजेंटिंग पार्टनर’ के रूप में जुड़ा है। अपने ‘स्किल बेस्ड एजुकेशन’ के मूल उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए आईसेक्ट ग्रुप द्वारा प्रत्येक मैच में “AISECT Skillful Player Man of the Match” पुरस्कार स्वरूप खिलाड़ियों को ₹10,000 की राशि प्रदान की जा रही है।
आज के पहले मुकाबले में रीवा जैगुआर और जबलपुर रायल लायन्स के बीच हुए मैच में आईसेक्ट ग्रुप समूह के रबीद्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो रवि प्रकाश दुबे ने जबलपुर रायल लायन्स के पंकज पटेल को शानदार गेंदबाजी के लिए “AISECT Skillful Player Man of the Match” से सम्मानित किया। वहीं दिन के पहले महिला टीम के मुकाबले में श्री अनूप चौबे, स्टेट कोआर्डिनेटर ग्वालियर संभाग ने मैन आफ दी मैच दिया। यह मुकाबला बुंदेलखंड बुल्स और चंबल घड़ियाल के मध्य खेला गया।
वहीं दिन के तीसरे मुकाबले में खबर लिखे जाने तक ग्वालियर चिता और भोपाल लेपर्ड के बीच चल रहे मैच में यह सम्मान अभिषेक गुप्ता, जनरल मैनेजर नेशनल प्रोजेक्ट्स आईसेक्ट समूह द्वारा प्रदान किया जाएगा।आईसेक्ट ग्रुप का यह प्रयास खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ खेल और कौशल विकास के बीच एक मजबूत सेतु स्थापित करता है।


