भारतीय टीम में भुवी की वापसी को लेकर अश्विन का बड़ा बयान

0

नई दिल्ली : आईपीएल 2026 में भुवनेश्वर कुमार का शानदार प्रदर्शन लगातार चर्चा में बना हुआ है। रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने 23 रन देकर 4 विकेट लेकर अपनी घातक गेंदबाजी का जलवा दिखाया। इसके साथ ही निचले क्रम पर खेलते हुए एक उपयोगी छक्का लगाकर उन्होंने अपनी ऑलराउंड क्षमता का भी परिचय दिया। लंबे समय के बाद भुवी का वही पुराना शानदार रूप एक बार फिर मैदान पर देखने को मिला है, जिसने उन्हें हमेशा सुर्खियों में रखा है। इसी बेहतरीन फॉर्म को देखते हुए उनकी टीम इंडिया में वापसी की मांग भी जोर पकड़ने लगी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भुवनेश्वर कुमार को फिर से टीम इंडिया में शामिल करने की जोरदार वकालत की है। उन्होंने टी20 क्रिकेट में भुवी की गेंदबाजी की तुलना टेस्ट मैच के स्पेल से करते हुए उनकी निरंतरता और विविधता की जमकर तारीफ की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, “हैशटैग ‘BringBackBhuvi’, मैं दिल से चाहता हूं कि उन्हें टी20 टीम में फिर से मौका मिले।”

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अश्विन ने आगे कहा कि भुवी नई गेंद से बेहद असरदार हैं, डेथ ओवर्स में भी शानदार प्रदर्शन करते हैं और दबाव के समय बल्ले से अहम छक्के लगाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जब भुवी को पिच से मदद मिलती है तो वह पूरी तरह टेस्ट मैच जैसी गेंदबाजी करते हैं और लगातार ओपनिंग बल्लेबाजों को परेशान करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज ने आगे कहा,”रोहित शर्मा को जिस धीमी और स्विंग करती गेंद पर उन्होंने आउट किया, वह काबिल-ए-तारीफ था। फिर इसी मैच में उनकी वह यॉर्कर भी शानदार थी जिससे उन्होंने अपना चौथा विकेट लिया। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।”

लंबे समय से टीम इंडिया में नहीं दिखे भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नवंबर 2022 में खेला था, जबकि वनडे में वह आखिरी बार जनवरी 2022 में नजर आए थे। इसके अलावा, उन्होंने 2018 के बाद से टेस्ट क्रिकेट में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व नहीं किया है। हालांकि, हाल के समय में उनकी शानदार गेंदबाजी फॉर्म को देखते हुए सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें फिर से टीम इंडिया में शामिल करने और यहां तक कि वनडे वर्ल्ड कप के लिए चुनने की मांग कर रहे हैं। आंकड़ों की बात करें तो भुवनेश्वर ने 21 टेस्ट में 63 विकेट, 121 वनडे में 141 विकेट और 87 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 90 विकेट अपने नाम किए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here