Asia Championships: युवा शटलर आयुष शेट्टी क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, सिंधू और प्रणय को झटका

0

नई दिल्ली : युवा भारतीय शटलर आयुष शेट्टी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, महिला एकल में पीवी सिंधू और पुरुष एकल में एचएस प्रणय को हार का सामना करना पड़ा है। विश्व रैंकिंग में 25वें स्थान पर मौजूद आयुष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20वीं रैंकिंग वाले चीनी ताइपे के चि यू जेन को 21-16, 21-12 से सीधे सेटों में हराया। अब क्वार्टर फाइनल में उनका मुकाबला तीसरी वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी से होगा।

तनीषा–कपिला की जोड़ी को मिली हार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू को दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की वांग झियि ने 46 मिनट तक चले मुकाबले में 21-18, 21-8 से हराया। कंधे की चोट से उबरकर वापसी करने वाले एचएस प्रणय को चीन के वेंग होंग यांग ने 21-12, 21-19 से मात दी। मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो को चौथी वरीयता प्राप्त मलयेशिया के चेन तांग जी ओर तो ई वेइ ने 21-13, 21-14 से हराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here