Asia Cup 2025: पाकिस्तान-बांग्लादेश मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव, भारत अब इस स्थान पर

0

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान ने एक लो स्कोरिंग मैच में बांग्लादेश को 11 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ पाकिस्तान को 2 महत्वपूर्ण अंक मिले और टीम ने शानदार अंदाज़ में फाइनल का टिकट कटाया। अब फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। एशिया कप के 41 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी, जिससे यह मुकाबला बेहद रोमांचक और ऐतिहासिक बनने वाला है।

अंकतालिका में भारत टॉप पर, पाकिस्तान ने फाइनल में पहुंचकर पकड़ी दूसरी पोज़िशन

बांग्लादेश को हराने के बाद पाकिस्तान के अब कुल 4 अंक हो गए और ये टीम सुपर 4 की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है तो वहीं भारतीय टीम पाकिस्तान की जीत के बाद भी पहले स्थान पर ही बनी हुई है। भारत और पाकिस्तान दोनों के ही 4-4 अंक हैं, लेकिन बेहतरीन रन रेट के आधार पर भारत पहले पायदान पर है। पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच के बाद भारत का रन रेट +1.357 है जबकि पाकिस्तान का रन रेट +0.329 है।

पाकिस्तान की टीम ने सुपर 4 में 3 में से 2 मैच जीते जबकि एक में उसे हार मिली जबकि भारत ने अब तक 2 मैच खेले हैं और उसे दोनों में जीत मिली है। वहीं श्रीलंका की टीम ने अब तक 2 मैच खेले हैं और उसे दोनों में हार मिली है और ये टीम अंकतालिका में चौथे नंबर पर है जबकि बांग्लादेश की टीम ने 3 में से एक मैच जीता और 2 मैचों में उसे हार मिली और ये टीम 2 अंक के साथ तीसरे नंबर पर रही। वैसे भारत-पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने के बाद श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी है।

पाकिस्तान-बांग्लादेश के बाद अंकतालिका
टीम मैच जीत हार टाई NR अंक रन रेट
भारत 2 2 0 0 0 4 1.357
पाकिस्तान 3 2 1 0 0 4 0.329
बांग्लादेश 3 1 2 0 0 2 -0.831
श्रीलंका 2 0 2 0 0 0 -0.59

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here