एशियन गेम्स 2026: 26 सितंबर को कबड्डी में 2 स्वर्ण की जंग, भारत का पूरा शेड्यूल

0

नई दिल्ली :एशियन गेम्स 2026 का 8वां दिन भारतीय खिलाड़ियों के लिए पदकों के लिहाज से खास रहने वाला है। 26 सितंबर को भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीमें स्वर्ण पदक के लिए फाइनल मुकाबले में उतरेंगी, जहां दोनों के सामने ईरान की चुनौती होगी। कबड्डी के इन दोनों मुकाबलों में भारत की नजरें 2 गोल्ड मेडल पर होंगी। इसके अलावा दिनभर 10 से ज्यादा मेडल इवेंट में भारतीय खिलाड़ी अपनी दावेदारी पेश करते नजर आएंगे। ऐसे में 8वें दिन भारत के पदक अभियान को और मजबूती मिलने की उम्मीद रहेगी।

इसके अलावा शूटिंग में 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में भी मेडल की उम्मीद है। इसमें व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाएं होंगी। आशी चौकसे, विदर्स सूद और तिलोतमा सेन पर नजरें होंगी। वहीं महिला और पुरुष स्क्वाश सिंगल्स के सेमीफाइनल होंगे तो मिक्स्ड डबल्स का भी सेमीफाइनल होगा। इसमें भी तीन पदक दांव पर होंगे। एथलेटिक्स में भी 8वें दिन पदकों की बरसात हो सकती है। कई एथलीट ट्रैक पर उतरेंगे। 1500 मीटर में पूजा और पारुल चौधरी उतरेंगी। वहीं 400 मीटर के फाइनल में पुरुष वर्ग से विशाल टीके, महिला वर्ग से किरण और प्राची उतरेंगी। साथ ही पुरुष शॉट पुट (गोला फेंक) में भी दो भारतीय एथलीट चुनौती पेश करेंगे।

एशियन गेम्स 2026 के 8वें दिन का पूरा भारतीय शेड्यूल (26 सितंबर 2026, भारत की प्रतियोगिताएं)
समय खेल एथलीट / मैच इवेंट / राउंड
03:58 a.m. से सर्फिंग (Surfing) कमाली प्रकाश, शुगर शांति गायेन, सिवराज बाबू पुरुष और महिला शॉर्टबोर्ड हीट्स
04:00 a.m. एथलेटिक्स (Athletics) सावन बरवाल, कार्तिक करकेरा पुरुष मैराथन फाइनल (पदक प्रतियोगिता)
04:30 a.m. तीरंदाजी (Archery) धीरज बोम्मदेवरा, ज्योति सुरेखा वेन्नम और अन्य रिकर्व और कम्पाउंड व्यक्तिगत/टीम योग्यता
05:30 a.m. एथलेटिक्स (Athletics) तौफीक नौशाद पुरुष डेकाथलॉन 100 मीटर हीट 1
05:43 a.m. एथलेटिक्स (Athletics) तेजस्विन शंकर पुरुष डेकाथलॉन 100 मीटर हीट 2
06:00 a.m. बैडमिंटन (Badminton) लक्ष्य सेन बनाम लोह कीन यू (सिंगापुर) पुरुष एकल दूसरा दौर
06:00 a.m. घुड़सवारी (Equestrian) गौरव पुंडीर, हृदय विपुल छेड़ा, श्रुति वोरा, जय सुद ड्रेसैज दूसरा व्यक्तिगत क्वालिफायर
06:00 a.m. तलवारबाजी (Fencing) भारत बनाम इंडोनेशिया महिला फॉइल टीम राउंड ऑफ 16
06:15 a.m. एथलेटिक्स (Athletics) तेजस्विन शंकर, तौफीक नौशाद पुरुष डेकाथलॉन लंबी कूद (Long Jump)
06:30 a.m. टेबल टेनिस (Table Tennis) यशस्विनी घोरपड़े बनाम मिवा हारिमोटो (जापान) महिला एकल दौर 3
06:30 a.m. निशानेबाजी (Shooting) आंशी चोकसे, तिलोत्तमा सेन, विदार्सा विनोद महिला 50 मीटर राइफल 3P योग्यता एवं टीम फाइनल
06:30 a.m. कैनो स्प्रिंट (Canoe Sprint) हर्षवर्धन शक्तावत पुरुष कायाक एकल 500 मीटर सेमीफाइनल 1
06:45 a.m. ई-स्पोर्ट्स (Esports) पारितोष बनाम डोंगशिन कांग पुयो पुयो चैम्पियंस क्वार्टरफाइनल
06:50 a.m. कैनो स्प्रिंट (Canoe Sprint) पार्वती गीता, प्रसन्न कुमार पुरुष कायाक युगल 500 मीटर सेमीफाइनल 1
07:00 a.m. तलवारबाजी (Fencing) भारत बनाम फिलीपींस पुरुष सेबर टीम राउंड ऑफ 16
07:55 a.m. एथलेटिक्स (Athletics) तेजस्विन शंकर, तौफीक नौशाद पुरुष डेकाथलॉन शॉट पुट
08:15 a.m. एथलेटिक्स (Athletics) शैली सिंह, एंसी सोजन महिला लंबी कूद योग्यता A और B
08:20 a.m. कैनो स्प्रिंट (Canoe Sprint) राजू रावत, नेहा देवी लेइचोंबम मिश्रित कैनो युगल 500 मीटर फाइनल (पदक प्रतियोगिता)
08:30 a.m. स्क्वैश (Squash) जोशना चिनप्पा – वेलावन सेंथिलकुमार बनाम तांग मिंग होंग – ली का यी (हांगकांग) मिश्रित युगल सेमीफाइनल
08:32 a.m. एथलेटिक्स (Athletics) अनिमेष कुजूर पुरुष 200 मीटर हीट्स
09:30 a.m. कबड्डी (Kabaddi) भारत बनाम ईरान महिला फाइनल (पदक प्रतियोगिता)
09:30 a.m. निशानेबाजी (Shooting) आंशी चोकसे, तिलोत्तमा सेन, विदार्सा विनोद महिला 50 मीटर राइफल 3P व्यक्तिगत फाइनल (यदि क्वालीफाई करते हैं)
10:15 a.m. मुक्केबाजी (Boxing) जादुमनी सिंह बनाम कार्लो पालाम (फिलीपींस) पुरुष 55 किग्रा राउंड ऑफ 16
10:35 a.m. स्क्वैश (Squash) अनाहत सिंह बनाम सातोमी वातानाबे (जापान) महिला एकल सेमीफाइनल
10:45 a.m. मुक्केबाजी (Boxing) कपिल पोखरिया बनाम सैम एस्टाकी (ईरान) पुरुष 90 किग्रा राउंड ऑफ 16
10:45 a.m. ई-स्पोर्ट्स (Esports) भारत बनाम जापान पोकेमॉन युनाइट ग्रुप मैच
11:15 a.m. स्क्वैश (Squash) अभय सिंह बनाम मोहम्मद इरफान (पाकिस्तान) पुरुष एकल सेमीफाइनल
11:30 a.m. बैडमिंटन (Badminton) उन्नति हुड्डा बनाम वोंग लिंग चाइना (मलेशिया) महिला एकल दूसरा दौर
12:30 p.m. बैडमिंटन (Badminton) आयुष शेट्टी बनाम मखसुत ताजीबुल्लायेव (कजाकिस्तान) पुरुष एकल दूसरा दौर
01:30 p.m. हॉकी (Hockey) भारत बनाम जापान पुरुष पूल A मैच
01:30 p.m. बैडमिंटन (Badminton) पीवी सिंधु बनाम चिउ पिन-चियान (चीनी ताइपे) महिला एकल दूसरा दौर
02:15 p.m. मुक्केबाजी (Boxing) प्रिया बनाम ओह येओनजी (दक्षिण कोरिया) महिला 60 किग्रा राउंड ऑफ 16
02:30 p.m. कबड्डी (Kabaddi) भारत बनाम ईरान पुरुष फाइनल (पदक प्रतियोगिता)
02:30 p.m. बैडमिंटन (Badminton) ट्रीसा जॉली – गायत्री गोपीचंद बनाम मयू मात्सुमोतो – युकी फुकुशिमा (जापान) महिला युगल दूसरा दौर
02:35 p.m. एथलेटिक्स (Athletics) तेजस्विन शंकर, तौफीक नौशाद पुरुष डेकाथलॉन ऊंची कूद (High Jump)
04:04 p.m. एथलेटिक्स (Athletics) ज्योति याराजी महिला 100 मीटर बाधा दौड़ हीट्स
04:12 p.m. एथलेटिक्स (Athletics) नंदिनी कोंगान महिला 100 मीटर बाधा दौड़ हीट्स
04:30 p.m. एथलेटिक्स (Athletics) तजिंदरपाल सिंह, करनवीर सिंह पुरुष शॉट पुट फाइनल (पदक प्रतियोगिता)
04:33 p.m. एथलेटिक्स (Athletics) हरिता भद्र महिला 200 मीटर हीट्स
04:41 p.m. एथलेटिक्स (Athletics) उन्नति बोलैंड महिला 200 मीटर हीट्स
05:05 p.m. एथलेटिक्स (Athletics) प्रवीण चित्रावेल, कार्तिक उन्नीकृष्णन पुरुष ट्रिपल जंप (पदक प्रतियोगिता)
05:21 p.m. एथलेटिक्स (Athletics) यूनुस शाह पुरुष 1500 मीटर हीट्स
05:31 p.m. एथलेटिक्स (Athletics) गुलवीर सिंह पुरुष 1500 मीटर हीट्स
05:50 p.m. एथलेटिक्स (Athletics) तेजस्विन शंकर, तौफीक नौशाद पुरुष डेकाथलॉन 400 मीटर हीट्स
06:15 p.m. एथलेटिक्स (Athletics) प्राची, किरण महिला 400 मीटर फाइनल (पदक प्रतियोगिता)
06:33 p.m. एथलेटिक्स (Athletics) विशाल टीके पुरुष 400 मीटर फाइनल (पदक प्रतियोगिता)
06:45 p.m. एथलेटिक्स (Athletics) पूजा, पारुल चौधरी महिला 1500 मीटर फाइनल (पदक प्रतियोगिता)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here