भोपाल.70वी राज्य स्तरीय शालेय बॉक्सिंग 14,17 एव 19 वर्ष बालक बालिका प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 30 सितंबर तक तत्याटोप स्टेडियम भोपाल में किया गया जिसमें भोपाल संभाग 186 अंक लेकर ओवरऑल चैंपियन बना. प्रतियोगिता में प्रदेश के 9 संभाग व जनजाति कार्या विभाग के स्कूल बालक बालिकाओ ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। सभी पदक विजेताओं को खेल संचालक चंचल शेखर ने पुरस्कार किया.
इस प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेगे। समापन समाहरोह में चंचल शेखर,संचालक खेल और युवा कल्याण मध्य प्रदेश ने खिलाड़ीयो को कड़ी मेहनत करने की सलाह दिया तथा विश्वास दिलाया कि हम खिलाड़ियो को मदत करने के लिए हमेशा तैयार है प्रतियोगिता के अन्तिम दिन पदक वितरण समारोह के अंशिका नागर, सहायक संचालक (खेल) लोक शिक्षण एवं प्रवीण मण्डलोई सहायक संचालक (खेल) लोक शिक्षण ने खिलाडीयो को पदक प्रदान किया।
प्रतियोगिता के अन्तिम परिणाम इस प्रकार रहे।
बालक 14 वर्ष से कम
- विजेता – इन्दौर संभाग
- उप विजेता – भोपाल संभाग
- तृतीय – ग्वालियर संभाग
बालक 17 वर्ष से कम
- विजेता -भोपाल संभाग
- उपविजेता – ग्वालियर संभाग
- तृतीय – जबलपुर
बालिका 17 वर्ष से कम
- विजेता – भोपाल संभाग
- उपविजेता – ग्वालियर संभाग
- तृतीय – जबलपुर संभाग
बालक 19 वर्ष से कम
- विजेता- भोपाल संभाग
- उप विजेता -इन्दौर संभाग
- तृतीय – ग्वालियर संभाग
बालिका 19 वर्ष से कम
- विजेता – इंदौर संभाग
- उपविजेता – जबलपुर संभाग
- तृतीय – भोपाल संभाग
186 अंक प्राप्त कर भोपाल संभाग से राज्य स्तरीय शालय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ओवर ऑल चैम्पियन बना।


