एशियाई सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप: आध्या और जय ने मिक्स्ड डबल्स में भारत को दिलाया रजत पदक

0

एनएसटी न्यूज, भोपाल। 9वीं एशियाई सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप 2025 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। मध्यप्रदेश के खिलाड़ी आध्या तिवारी और जय मीणा ने मिक्स्ड डबल्स स्पर्धा में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया।यह पहली बार है जब भारत ने इस प्रतियोगिता में मिक्स्ड डबल्स में पदक हासिल किया है। दोनों खिलाड़ी पहले भी विश्व कप 2024 में भारत को पदक दिला चुके हैं। इसके अलावा जय मीणा ने सिंगल्स मुकाबले में भी रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। भारतीय टीम को इस सफलता के लिए अहमदाबाद में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा एक माह का कड़ा प्रशिक्षण दिया गया था, साथ ही कोरिया में प्रतियोगिता से पहले 15 दिवसीय विशेष कैंप आयोजित किया गया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने भारतीय सॉफ्ट टेनिस को नई पहचान दिलाई है। इस उपलब्धि पर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया, मध्यप्रदेश सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन के सचिव सुरेश सांगते और कोच गौरव कदम ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here